Source :- LIVE HINDUSTAN
Motorola Edge 50 Neo के लिए Android 16 अपडेट रोलआउट शुरू हो गया है। Android 16 के आने के बाद फोन में सिर्फ नए फीचर्स ही नहीं, बल्कि सिक्योरिटी, बैटरी और स्टेबिलिटी में भी सुधार देखने को मिलेगा।
Motorola Edge 50 Neo यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने आखिरकार Edge 50 Neo स्मार्टफोन के लिए Android 16 का स्टेबल अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। लंबे समय से यूजर्स इस अपडेट का इंतजार कर रहे थे और अब उन्हें नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस का फायदा मिलने वाला है। Motorola धीरे-धीरे अपने डिवाइस में नए Android अपडेट देने के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार कंपनी ने अपडेट रोलआउट में तेजी दिखाई है। Android 16 के आने के बाद फोन में सिर्फ नए फीचर्स ही नहीं, बल्कि सिक्योरिटी, बैटरी और स्टेबिलिटी में भी सुधार देखने को मिलेगा। नए अपडेट के साथ यूजर्स को बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिलेगा, जिससे रोजमर्रा के काम और भी स्मूद हो जाएंगे।
Motorola Edge 50 Neo पहले Android 16 के बीटा प्रोग्राम का हिस्सा था। कंपनी ने इसे टेस्टिंग के लिए कुछ यूजर्स को दिया था, ताकि संभावित समस्याओं को पहले ही ठीक किया जा सके। अब जब स्टेबल अपडेट रोलआउट हो चुका है, तो इसका मतलब है कि सिस्टम अब ज्यादा स्टेबल और भरोसेमंद हो गया है।
Android 16 अपडेट के बाद फोन में मिलेंगे ये फीचर्स
Android 16 अपडेट के साथ कई जरूरी सुधार और नए फीचर्स मिलते हैं। इसमें सिक्योरिटी को पहले से ज्यादा मजबूत किया गया है, जिससे यूजर्स के डेटा को बेहतर सुरक्षा मिलती है। इसके अलावा, यह अपडेट ऐप्स की कंपैटिबिलिटी को बेहतर बनाता है और सिस्टम परफॉर्मेंस को स्मूद करता है।
नए वर्जन में बैटरी मैनेजमेंट भी बेहतर किया गया है, जिससे फोन लंबे समय तक चल सकता है। साथ ही, कई छोटे-बड़े बग्स को भी फिक्स किया गया है। Android 16 अपडेट का सबसे बड़ा फायदा परफॉर्मेंस में सुधार के रूप में देखने को मिलता है। फोन पहले से ज्यादा स्मूद चलता है और ऐप्स जल्दी खुलते हैं।
मल्टीटास्किंग के दौरान भी फोन बेहतर काम करता है और लैग की समस्या कम होती है। इसके अलावा, सिस्टम की स्टेबिलिटी भी बढ़ाई गई है, जिससे फोन का ओवरऑल एक्सपीरियंस बेहतर हो जाता है। यह अपडेट आने वाले समय में इसे सभी क्षेत्रों में रोलआउट किया जाएगा। अगर आपके फोन में अभी अपडेट नहीं आया है, तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
Motorola Edge 50 Neo की खासियतें
यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300 4nm प्रोसेसर के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 4310mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W टर्बो चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ऑडियो सेटअप के लिए इस फोन में यूएसबी टाइप सी, स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटम्स शामिल है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, OIS सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। यह फोन MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



