Home व्यापार समाचार 5 साल के हाई पर ऑर्डर, मुनाफा पहले से घटा, 1480% डिविडेंड...

5 साल के हाई पर ऑर्डर, मुनाफा पहले से घटा, 1480% डिविडेंड बांटेगी कंपनी

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

चौथी तिमाही में एबीबी इंडिया के ऑर्डर 52% बढ़े हैं, जो कि 5 साल में चौथी तिमाही में सबसे ज्यादा ऑर्डर हैं। कंपनी ने 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुए साल के लिए हर शेयर पर 1480% का फाइनल डिविडेंड रिकमंड किया है।

हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एबीबी इंडिया लिमिटेड की प्रॉफिटैबिलिटी दिसंबर 2025 तिमाही में ऊंची इनपुट और लेबर कॉस्ट की वजह से दबाव में रही है। दिसंबर 2025 तिमाही में एबीबी इंडिया का रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.7 पर्सेंट बढ़कर 3557 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि, कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 18 पर्सेंट घटा है। दिसंबर 2025 तिमाही में एबीबी इंडिया का मुनाफा 433 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 528 करोड़ रुपये था। एबीबी इंडिया लिमिटेड का इबिट्डा 17 पर्सेंट घटकर 545.6 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन भी 19.5 पर्सेंट से घटकर 15.3 पर्सेंट पहुंच गया है।

5 साल के हाई पर ऑर्डर
चौथी तिमाही में एबीबी इंडिया लिमिटेड (ABB India) के ऑर्डर 52 पर्सेंट बढ़े हैं, जो कि 5 साल में चौथी तिमाही में सबसे ज्यादा ऑर्डर हैं। कैलेंडर ईयर 2025 के लिए एबीबी इंडिया ने अपने अब तक के सबसे ज्यादा ऑर्डर हासिल किए। कंपनी को साल 2025 में 14,115 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं और रेवेन्यू 13,203 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर ऑर्डर और रेवेन्यू दोनों में 8 पर्सेंट का उछाल आया है। टैक्स भुगतान से पहले मार्जिन 16.9 पर्सेंट रहा है।

कंपनी ने रिकमंड किया 1480% का डिविडेंड
एबीबी इंडिया लिमिटेड (ABB India) के बोर्ड ने 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुए साल के लिए हर शेयर पर 1480 पर्सेंट (हर शेयर पर 29.59 रुपये) का फाइनल डिविडेंड रिकमंड किया है। कंपनी ने अगस्त 2025 में हर शेयर पर 9.77 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया था। एबीबी इंडिया लिमिटेड के शेयर गुरुवार 19 फरवरी को 5715.65 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 6299.80 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 4590.05 रुपये है।

275% उछल गए हैं मल्टीबैगर कंपनी के शेयर
एबीबी इंडिया लिमिटेड के शेयर पिछले 5 साल में 275 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 19 फरवरी 2021 को 1523 रुपये पर थे। एबीबी इंडिया के शेयर 19 फरवरी 2026 को 5715.65 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 176 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। 3 साल में कंपनी के शेयर 82 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 10 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, एबीबी इंडिया में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 75 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25 पर्सेंट है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN