Home व्यापार समाचार 5 दिन में 18% चढ़ा टाटा ग्रुप का यह धाकड़ स्टॉक, क्या...

5 दिन में 18% चढ़ा टाटा ग्रुप का यह धाकड़ स्टॉक, क्या है इस तेजी की वजह? जानें 2-2 एक्सपर्ट्स की राय भी

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Tata Investment Corporation Ltd: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन के शेयरों की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बीते 5 कारोबारी दिन में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 18 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

Tata Investment Corporation Ltd: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन के शेयरों की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बीते 5 कारोबारी दिन में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 18 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस एनबीएफसी स्टॉक का भाव 688.75 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 6.80 प्रतिशत की तेजी के बाद 741 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। बता दें, टाटा इन्वेस्टमेंट का शेयर आज 1.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 706.80 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।

क्या है तेजी के पीछे की वजह

टाटा इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह एक रिपोर्ट है। माना जा रहा है कि एन चंद्रशेखरन को एक बार फिर से टाटा संस की जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्हें तीसरा कार्यकाल मिल सकता है। बता दें, टाटा संस की टाटा इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन में 68.51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

क्या है शेयरों के लिए टारगेट प्राइस?

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार टाटा इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन के टारगेट प्राइस को लेकर ब्रोकरेज कंपनी एंजल वन से जुड़े राजेश भोसले कहते हैं, “यह स्टॉक काफी पॉजिटिव नजर आ रहा है। नजदीकी समय में यह स्टॉक 830 रुपये के टारगेट प्राइस तक जा सकता है। 670 रुपये से 680 रुपये प्रति शेयर पर सपोर्ट प्राइस है। वहीं, स्टॉप लॉस 630 रुपये पर तय किया गया है।”

एक्सिस डायरेक्ट के टेक्निकल रिसर्च हेड राजेश ने 820 रुपये से 850 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। साथ ही 630 रुपये और 580 रुपये को सपोर्ट प्राइस बताया है।

शेयरों का ओवर आल प्रदर्शन?

बीते एक साल में टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 235 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयरों का भाव 569 प्रतिशत बढ़ चुका है। बता दें, 10 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 1395 प्रतिशत चढ़ा है।

पिछले साल अक्टूबर के महीने में कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयरों को 10 हिस्सों में बांट दिया गया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था। 2025 में ही कंपनी ने एक शेयर पर 27 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN