Source :- LIVE HINDUSTAN
Travel Hacks: पहली बार विदेश यात्रा पर जा रहे। रास्तों से लेकर लैंग्वेज बैरियर की प्रॉब्लम फेस ना करना पड़े इसके लिए ये 5 ट्रैवल हैक जरूर नोट कर लें। जो आपकी पूरी फॉरेन ट्रिप को आसान और यादगार दोनों बना देगी।
किसी भी विदेश टूर या ट्रिप का प्लान करते समय अक्सर टेंशन होती है कि वहां के रास्ते कैसे खोजेंगे या फिर वहां कौन-कौन सी डेस्टिनेशन हैं, जहां पर सेफ्टी के साथ ट्रैवल कर सकते हैं। करेंसी, लैंग्वेज, सेफ्टी जैसे कई सारे सवाल और टेंशन मन में होती है। इन सारी टेंशन से फ्री होना चाहते हैं तो इन 5 ट्रैवल हैक्स को जरूर जान लें जो ज्यादातर ट्रैवल इंफ्लूएंसर ही जानते हैं। ये आपकी विदेश ट्रिप को आसान बना देंगे।
लैंग्वेज बैरियर
अगर आप किसी ऐसी जगह गए हैं जहां पर लैंग्वेज समझ नहीं आ रही तो गूगल ट्रांसलेट ऐप को डाउनलोड करें। इसके कैमरा मोड को ऑन करो और जो भी टेक्स्ट लिखा है उसके ऊपर कैमरे को रखकर टैप करो। आपको रियल टाइम में हिंदी, इंग्लिश या सेलेक्टेड लैंग्वेज में ट्रांसलेट होकर टेक्सट दिख जाएगा।
पैसे बचाएं
अगर आप किसी दूसरे देश जा रहे हैं तो पैसे बचाने का ये तरीका काम आएगा। क्योंकि एयरपोर्ट पर करेंसी एक्सचेंज करने पर पैसों का काफी नुकसान हो जाता है। इसलिए डेस्टिनेशन पर पहुंचकर लोकल एटीएम से कैश निकाल लें। कार्ड डालकर लोकल करेंसी चूज करना।
सस्ती फ्लाइट बुकिंग
फ्लाइट्स के रेट्स अक्सर फ्लक्चुएट होते रहते हैं। आज कुछ तो कल कुछ और रेट होते हैं। सही फ्लाइट टिकट प्राइज के लिए प्राइवेट विंडो का यूज करें या इंकॉग्नेटिव विंडो यूज करें। रेट्स सस्ते मिलेंगे।
डॉक्यूमेंट्स का डिजिटल बैकअप रखें
हमेशा अपने सारे डॉक्यूमेंट्स की हार्ट कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों रखें। अगर कागज खो जाएं तो उनके डिजिटल वर्जन को जरूर दिखाने के लिए रखें। डिजी लॉकर जैसे ऐप में अपने डॉक्यूमेंट्स की फाइल जरूर रखें। फोन खोने पर भी आप किसी भी साइबर कैफे से लॉग इन कर सकेंगे।
ऑफलाइन मैप
अपने फोन में ऑफलाइन मैप डाउनलोड करना सबसे सेफ और काम का ऑप्शन है। वाईफाई ऑन करके गूगल मैप अपने ट्रैवल डेस्टिनेशन को टाइप कर ऑफलाइन मैप पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड कर लें। ये ऑफलाइन मैप बगैर सिमकार्ड और नेटवर्क के आसानी से चलेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



