Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/09/1200x900/1000_crore_club_1775736131472_1775736135011.pngदेश के कई एक्टर्स हैं जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ या उससे ज्यादा की कमाई की है। आज हम आपको टॉप 5 सबसे ज्यादा 1000 करोड़ की हिट फिल्में देने वाले इंडियन एक्टर्स के नाम बता रहे हैं। लिस्ट में सिर्फ एक हिरोइन का नाम है।
बॉलीवुड में कोई फिल्म कैसा कर रही है इसका पता बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चलता है। बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की गजनी पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी थी। इसके बाद कई फिल्में धीरे-धीरे 100 करोड़ की कमाई करने वाली लिस्ट में अपनी जगह बना पाईं। गजनी के बाद प्रभास की बाहुबली 2 ने इतिहास रचा और भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसके बाद कुछ और फिल्में आईं जिन्होंने दुनियाभर में 1000 करोड़ की कमाई की। रणवीर सिंह की धुरंधर सीक्वेंस भी इसी लिस्ट में शामिल है। फिल्मों के 1000 करोड़ के बिजनेस करने के बीच हम आपको इंडियन सिनेमा के 5 ऐसे एक्टर्स के नाम बता रहे हैं जिनके नाम सबसे ज्यादा 1000 करोड़ (वर्ल्डवाइड) की हिट फिल्में हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम है।
संजय दत्त: दूसरे पर दीपिका पादुकोण का नाम है। आप सोच रहे होंगे तो पहले पर किस एक्टर का नाम है? पहले नंबर पर धुरंधर एक्टर संजय दत्त का नाम है। संजय दत्त की चार ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इन फिल्मों के नाम हैं धुरंधर, धुरंधर 2, केजीएफ 2 और जवान।
दीपिका पादुकोण: लिस्ट में दूसरे नंबर पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम है। दीपिका कितनी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं इसमें कोई शक नहीं है। दीपिका के नाम 3 1000 करोड़ की हिट फिल्में हैं। इस लिस्ट में जवान, पठान और कल्कि 2898 एडी का नाम शामिल है।
प्रभास: लिस्ट में तीसरा नंबर पर साउथ के सुपरस्टार प्रभास का नाम है। प्रभास के नाम 2 1000 करोड़ के क्लब वाली फिल्में हैं। इन फिल्मों में बाहुबली 2 और कल्कि 2898 एडी का नाम शामिल है।
| फिल्मों के नाम | भारत में कमाई | वर्ल्डवाइड कलेक्शन |
|---|---|---|
| बाहुबली 2 | 1030.42 करोड़ | 1788.06 करोड़ |
| केजीएफ 2 | 1,000.85 करोड़ | 1,215.00 करोड़ |
| कल्कि 2898 एडी | 767.25 करोड़ | 1,042.25 करोड़ |
| जवान | 760.00 करोड़ | 1,160.00 करोड़ |
| पठान | 657.50 करोड़ | 1,055.00 करोड़ |
| धुरंधर | 840.20 करोड़ | 1,307.35 करोड़ |
| धुरंधर: द रिवेंज | 1,044.91 (22वें दिन शाम 5 बजे तक) | 1,653.67 करोड़ (21वें दिन तक) |
रणवीर सिंह: लिस्ट में चौथा नंबर धुरंधर 2 एक्टर रणवीर सिंह का है। धुरंधर पार्ट 1 और 2 रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्में बनकर उभरी हैं। रणवीर सिंह के नाम दो ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने 1000 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बनाई। इन फिल्मों का नाम है धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज।
शाहरुख खान: लिस्ट में पांचवा नंबर पर बॉलीवु़ड के बादशाह शाहरुख खान है। शाहरुख खान के पास भी दो ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने 1000 करोड़ की लिस्ट में अपनी जगह बनाई। इस लिस्ट में जवान और पठान शामिल हैं। अब शाहरुख खान के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म किंग का इंतजार है। फैंस को उम्मीद है कि शाहरुख खान की किंग भी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ब्रेक करेगी।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

