Home विश्व समाचार 48 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो…डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को...

48 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो…डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दे दी बड़ी तबाही की चेतावनी

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकाते हुए कहा है कि अगर 48 घंटे के अंदर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह नहीं खोला गया तो उसके सारे पावर प्लांट तबाह कर दिए जाएंगे और शुरुआत सबसे बड़े पावर प्लांट से होगी। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टिमेटम दिया है कि अगर 48 घंटे के अंदर होर्मुज जलडमरूमध्य ना खोला गया तो उसके पावर प्लांट्स को तबाह कर दिया जाएगा। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने लिखा कि ईरान को तत्काल होर्मुज स्ट्रेट खोल देना चाहिए। बता दें कि इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद से ही ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है।

ट्रंप ने कहा, अगर ईरान पूरी तरह से इस रास्ते को नहीं खोलता है तो ठीक 48 घंटे के बाद अमेरिका उसके पावर प्लांट्स को तबाह कर देगा। शुरुआत सबसे बड़े पावर प्लांट से होगी। बता दें कि समंदर में तेल के जहाजों के फंसे होने की वजह से पूरी दुनिया में तेल की कीमतों पर फर्क पड़ा है। बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर ही 20 फीसदी तेल के जहाज गुजरते हैं। ऐसे में ईरान के प्रतिबंध की वजह से दुनियाभर में तेल का संकट खड़ा हो गया है।

ईरान का हिंद महासागर में हमला

ईरान ने हिंद महासागर में स्थित ब्रिटेन-अमेरिका के संयुक्त अड्डे को निशाना बनाया। वहीं, ईरान के मुख्य परमाणु संवर्धन स्थल पर एक बार फिर हमला किया गया। ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र को शनिवार को एक हवाई हमले में निशाना बनाया गया। ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘मिजान’ ने यह जानकारी दी।

वहीं, ईरान ने हिंद महासागर में स्थित अमेरिकी-ब्रिटेन संयुक्त हवाई अड्डे पर हमला किया। ईरान द्वारा लगभग 4,000 किलोमीटर दूर स्थित डिएगो गार्सिया हवाई अड्डे पर किए गए हमले से यह संकेत मिलता है कि तेहरान के पास ऐसी मिसाइलें हैं जो पहले स्वीकार की गई दूरी से कहीं अधिक दूर तक जा सकती हैं।

इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि आने वाले सप्ताह में ईरान के खिलाफ हमलों में काफी वृद्धि होगी। पश्चिम एशिया में युद्ध के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने के बीच काट्ज ने एक वीडियो बयान में कहा, ”अगले सप्ताह, इजराइल और अमेरिकी सेना द्वारा ईरानी आतंकवादी शासन तथा उसके आधारभूत ढांचों के विरुद्ध किए जाने वाले हमलों की तीव्रता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनकी सरकार पश्चिम एशिया में सैन्य अभियानों को ”धीरे-धीरे कम” करने पर विचार कर रही है। हालांकि, अमेरिका ने उस क्षेत्र में और युद्धपोत तथा मरीन सैनिक तैनात करने की घोषणा भी की है। अमेरिका के ये मिले-जुले संकेत ऐसे समय में आए हैं, जब तेल की कीमतों में फिर उछाल से अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट आई। ट्रंप प्रशासन ने ईरानी तेल से लदे जहाजों पर लगे प्रतिबंध हटाने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य बढ़ती ईंधन कीमतों को नियंत्रित करना है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN