Home टेक न्यूज़ 4 हजार रुपये के फायदे के लिए तुरंत करें मोबाइल रिचार्ज, 199...

4 हजार रुपये के फायदे के लिए तुरंत करें मोबाइल रिचार्ज, 199 रुपये वाले प्लान से भी बन जाएगा काम

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आज हम आपको कुछ ऐसे प्लान्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें आपको 4 हजार रुपये का फायदा होगा। ये प्लान 300 रुपये से कम के हैं और लिस्ट में मौजूद सबसे सस्ते प्लान की कीमत मात्र 199 रुपये है। ये अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आते हैं।

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने यूजर्स को धांसू प्रीपेड प्लान्स की लंबी रेंज ऑफर कर रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में हर कैटिगरी के बेस्ट प्लान मौजूद हैं। हालांकि, आज हम आपको कुछ ऐसे प्लान्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें आपको 4 हजार रुपये का फायदा होगा। ये प्लान 300 रुपये से कम के हैं और लिस्ट में मौजूद सबसे सस्ते प्लान की कीमत मात्र 199 रुपये है। ये प्लान डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आते हैं। इसके अलावा भी इनमें कई सारे बेनिफिट दिए जा रहे हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन प्लान के बारे में।

299 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 1जीबी डेटा दे रही है। प्लान में रोज 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। यह प्लान 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का फ्री ऐक्सेस देता है, जिसकी कीमत 4 हजार रुपये है। प्लान में कंपनी फ्री हेलोट्यून्स भी ऑफर कर रही है।

219 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह प्रीपीड प्लान 28 दिन चलता है। इस प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए टोटल 3जीबी डेटा दे रही है। प्लान में आपको 300 फ्री एसएमएस मिलेंगे। साथ ही इसमें कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर कर रही है। एयरटेल का यह प्लान भी 4 हजार रुपये की कीमत वाले Adobe Express Premium का फ्री ऐक्सेस दे रही है, जो 12 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान फ्री कॉन्टेंट के लिए Airtel Xstream Play का फ्री ऐक्सेस भी दिया जा रहा है।

199 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। एयरटेल का यह प्लान इंटरनेट यूज करने के लिए यूजर्स को 2जीबी डेटा देता है। प्लान में आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस मिलेगा। यह प्लान देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भेजता है। प्लान में 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का फ्री ऐक्सेस दिया जा रहा है। इसके 12 महीने का सब्सक्रिप्शन चार्ज 4 हजार रुपये है।

प्लान में कंपनी 30 दिन के लिए फ्री हेलोट्यून्स भी ऑफर कर रही है। प्लान के साथ कंपनी सब्सक्राइबर्स को फ्री कॉन्टेंट का मजा लेने के लिए Airtel Xstream Play का फ्री ऐक्सेस भी दे रही है। बताते चलें कि Airtel Xstream में फ्री कॉन्टेंट के लिए ऑफर किए जा रहे प्लैटफॉर्म्स में सोनी लिव (फ्री वर्जन), अमेजन MX प्लेयर, चना जोर और रन टीवी जैसे ओटीटी ऐप शामिल है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN