Source :- LIVE HINDUSTAN
Bhandari Hosiery Exports share: भंडारी होजरी एक्सपोर्ट्स के शेयर की कीमत बीएसई पर 4.02 रुपये है। वहीं, कंपनी ने राइट्स इश्यू के लिए इश्यू प्राइस 2.56 रुपये प्रति शेयर तय किया है, जिसमें 1.56 रुपये का प्रीमियम शामिल है।
Bhandari Hosiery Exports share: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी- भंडारी होजरी एक्सपोर्ट्स ने एक बड़े कॉरपोरेट एक्शन का ऐलान किया है। दरअसल, कंपनी का राइट्स इश्यू आने वाला है। कंपनी के स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक 19,20,39,722 इक्विटी शेयरों का राइट्स इश्यू लॉन्च होने वाल है। कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 49.30 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। बता दें कि भंडारी होजरी एक्सपोर्ट्स के शेयर की कीमत बीएसई पर 4.02 रुपये है। वहीं, कंपनी ने राइट्स इश्यू के लिए इश्यू प्राइस 2.56 रुपये प्रति शेयर तय किया है, जिसमें 1.56 रुपये का प्रीमियम शामिल है। शेयर का 52 वीक लो 3.51 रुपये और 52 वीक हाई 6.66 रुपये है।
क्या है रिकॉर्ड डेट?
राइट्स इश्यू के रिकॉर्ड डेट की बात करें तो 25 फरवरी 2026 (बुधवार) निर्धारित है। इसका मतलब जिन शेयरधारकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे इस पेशकश में भाग लेने के पात्र होंगे। राइट्स रेश्यो 5 शेयर पर 4 नए इक्विटी शेयर का रखा गया है। आसान भाषा में समझें तो निवेशकों को हर पांच मौजूदा शेयरों पर चार नए शेयर खरीदने का अधिकार मिलेगा। इन शेयरों के लिए आवेदन के समय ही पूरी राशि का भुगतान करना होगा।
क्या होता है राइट्स इश्यू?
राइट्स इश्यू की बात करें तो वह प्रक्रिया है जिसमें कोई सूचीबद्ध कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को नए शेयर खरीदने का अधिकार देती है। कंपनी आमतौर पर बाजार भाव से कम कीमत पर निवेशकों को शेयर खरीदने का मौका देती है। यह ऑफर सिर्फ उन्हीं निवेशकों को मिलता है जिनके पास रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के शेयर होते हैं। आमतौर पर कंपनी राइट्स इश्यू के जरिए फंड जुटाती है। इससे कंपनी कर्ज कम करने, बिजनेस विस्तार और नई परियोजनाओं में निवेश के लिए काम करती है। वर्किंग कैपिटल जरूरत पूरी करने के लिए भी कंपनी राइट्स इश्यू लेकर आती है।
राइट्स इश्यू के लिए जरूरी डेट
भंडारी होजरी एक्सपोर्ट्स राइट्स इश्यू 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) को खुलेगा तो 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) को बंद होगा। जो निवेशक अपने राइट्स एंटाइटलमेंट को बाजार में बेचना चाहते हैं, वे 16 मार्च तक ऑन-मार्केट रेनाउंसमेंट कर सकते हैं। वहीं ऑफ-मार्केट रेनाउंसमेंट की अंतिम तिथि 19 मार्च तय की गई है, ताकि संबंधित शेयर डिमैट खाते में समय पर जमा हो सकें। इस इश्यू के पूर्ण रूप से सब्सक्राइब होने की स्थिति में कंपनी की कुल चुकता इक्विटी पूंजी बढ़कर 43,20,89,374 शेयर हो जाएगी। कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक प्रमोटर्स के पास 31.02 फीसदी की हिस्सेदारी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



