Home टेक न्यूज़ 365 दिनों तक रोज मिलेगा 3GB, डेटा का टेंशन खत्म, लिस्ट में...

365 दिनों तक रोज मिलेगा 3GB, डेटा का टेंशन खत्म, लिस्ट में सबसे सस्ता प्लान ₹5 रोज का

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आज हम आपको डेली 3GB डेटा वाले कुछ ऐसे प्लान्स बता रहे हैं, जिनका रोज का खर्च 10 रुपये से भी कम है। लिस्ट में 449 रुपये से लेकर 2799 रुपये कीमत  तक के प्रीपेड प्लान शामिल हैं। लिस्ट में देखें आपके लिए कौन सा प्लान परफेक्ट रहेगा…

फोन पर फेवरेट मूवी या शो देखते समय अगर डेटा खत्म हो जाए, तो पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। अगर आप फोन पर मूवी, शो देखना पसंद है और डेली मिलने वाला 2GB या 2.5GB डेटा भी कम पड़ जाता है, तो आप 3GB डेली डेटा वाले प्लान्स पर विचार कर सकते हैं। यहां हम आपको डेली 3GB डेटा वाले कुछ ऐसे प्लान्स बता रहे हैं, जिनका रोज का खर्च 10 रुपये से भी कम है। लिस्ट में देखें आपके लिए कौन सा प्लान परफेक्ट रहेगा…

जियो का 449 रुपये का प्लान

जियो का 449 रुपये का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 3GB डेटा मिलता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 5.34 रुपये आएगा। इस प्लान के ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए भी एलिजिबल है। प्लान में जियो टीवी, जियो एआई क्लाउड, जियो हॉटस्टार समेत गूगल जेमिनी प्रो प्लान सब्सक्रिप्शन जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

बीएसएनएल का 599 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 599 रुपये का प्रीपेड प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 3GB डेटा मिलता है। डेला डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 8.55 रुपये आएगा।

बीएसएनएल का 2799 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 2799 रुपये का प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 3GB डेटा मिलता है। डेला डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 7.66 रुपये आएगा।

बीएसएनएल का 299 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 299 रुपये का प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 3GB डेटा मिलता है। डेला डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 9.96 रुपये आएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN