Home व्यापार समाचार 3:1 बोनस शेयर, आज 9% उछला स्टॉक, रिकॉर्ड डेट पर मची है...

3:1 बोनस शेयर, आज 9% उछला स्टॉक, रिकॉर्ड डेट पर मची है लूट

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Infobeans Technologies Ltd एक मल्टीबैगर स्टॉक है। कंपनी ने एक साल पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। आज कंपनी के शेयरों का भाव 9 प्रतिशत उछला है। बता दें, कंपनी बोनस शेयर दे रही है। 

Bonus Share: शेयर बाजार में आज शुक्रवार को इंफोबिंस टेक्नोलॉजी के स्टॉक की कीमतों में 9 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर आज एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड कर रहे हैं। योग्य निवेशकों को कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 3 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। बता दें, Infobeans Technologies Ltd एक मल्टीबैगर स्टॉक है। कंपनी ने एक साल में पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है।

शुक्रवार को Infobeans Technologies Ltd के शेयर बीएसई में 202.85 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 9 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 217.75 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था।

आज है बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट

Infobeans Technologies Ltd ने स्टॉक मार्केट को दी जानकारी में बताया था कि 1 शेयर पर निवेशकों को तीन शेयर बोनस के तौर पर दिए जाएंगे। कंपनी की तरफ से आज यानी 27 फरवरी की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया गया था। बता दें, जिन निवेशकों का नाम Infobeans Technologies Ltd के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें बोनस शेयर का फायदा होगा।

रिटर्न के मामले में अव्वल है स्टॉक

Infobeans Technologies Ltd ने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में बीते तीन महीने के दौरान 40 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में बोनस शेयर देने वाली कंपनी के शेयरों की कीमतों में 166 प्रतिशत की तेजी आई है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 9.89 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी का 52 वीक हाई 257.50 रुपये और 52 वीक लो लेवल 67.49 रुपये है। Infobeans Technologies Ltd का मार्केट कैप 2072 करोड़ रुपये का है।

दो साल में Infobeans Technologies Ltd के शेयरों का भाव 106 प्रतिशत और तीन साल में 66.77 प्रतिशत बढ़ा है।

कंपनी में पब्लिक की हिस्सेदारी कितनी?

इस कंपनी ने निवेशकों को 2025 में आखिरी बार डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड बांटा था। बता दें, सितंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.40 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास 25.60 प्रतिशत हिस्सा था। जून 2025 की शेयरहोल्डिंग की तुलना में कंपनी में पब्लिक की हिस्सेदारी 0.04 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN