Home व्यापार समाचार 3% बढ़ गया DA, हुआ ऐलान, होली से ठीक पहले इन कर्मचारियों...

3% बढ़ गया DA, हुआ ऐलान, होली से ठीक पहले इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

DA Hike: राज्य सरकार ने कहा कि सभी शासकीय कर्मचारियों को अप्रैल 2026 के वेतन (जिसका भुगतान मई में होगा) में 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जो केंद्र सरकार के समान है। 

DA Hike: मध्यप्रदेश सरकार ने होली से पहले राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की सोमवार को घोषणा की, जिससे यह बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बयान में कहा कि सभी शासकीय कर्मचारियों को अप्रैल 2026 के वेतन (जिसका भुगतान मई में होगा) में 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जो केंद्र सरकार के समान है। उन्होंने कहा कि जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के बकाये का भुगतान मई 2026 से छह समान किस्तों में किया जाएगा।

क्या है डिटेल

यादव ने बताया कि पेंशन पानों वालों को भी जनवरी से फरवरी 2026 की अवधि के लिए 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता उनकी पेंशन में दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, ”हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।” उन्होंने बताया कि ‘किसान कल्याण वर्ष’ के तहत बड़वानी में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यादव ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दीं।

इन राज्य कर्मचारियों के लिए भी घोषणा

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों और अन्य पात्र कर्मियों के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही डीए बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा। वित्त राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने बीते बुधवार को विधानसभा में बताया कि यह वृद्धि जुलाई, 2025 से प्रभावी होगी। संशोधित महंगाई भत्ते का भुगतान इसी महीने से नकद में किया जाएगा। जुलाई, 2025 से अक्टूबर, 2025 तक की अवधि का बकाया मार्च, 2026 में ‘गुड़ी पड़वा’ के अवसर पर दिया जाएगा। नवंबर, 2025 से जनवरी, 2026 तक के बकाया के संबंध में आदेश अलग से जारी किया जाएगा।

इसके अलावा, हाल ही में केरल के वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल ने राज्य के बजट में 12वें वेतन संशोधन आयोग की भी घोषणा की। इसमें 12वें वेतन संशोधन आयोग से तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने की उम्मीद है ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। बजट में यह भी पुष्टि की गई है कि कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों के सभी लंबित महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) का भुगतान कर दिया जाएगा। एक किस्त फरवरी के वेतन के साथ और शेष बकाया मार्च के वेतन के साथ दिया जाएगा। वहीं, पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों की भी डीए में बढ़ोतरी की गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN