Source :- LIVE HINDUSTAN
शुक्रवार को भले ही शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन उसके बाद भी भारत फोर्ज लिमिटेड (Bharat Forge) के शेयर 52 वीक हाई पर पहुंच गया था। ऑटो पार्ट्स कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को लगातार 5वें दिन उछाल दर्ज की गई थी।
शुक्रवार को भले ही शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन उसके बाद भी भारत फोर्ज लिमिटेड (Bharat Forge) के शेयर 52 वीक हाई पर पहुंच गया था। ऑटो पार्ट्स कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को लगातार 5वें दिन उछाल दर्ज की गई थी। बता दें, शुक्रवार को Bharat Forge के शेयर बीएसई में 1749 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 1784.70 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था। यह कंपनी का नया 52 वीक हाई है। कई ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक के टारगेट प्राइस में इजाफा किया है।
दिसंबर तिमाही में कैसा रहा था प्रदर्शन?
Bharat Forge का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 288 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर कंपनी के प्रॉफिट में 17 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक साल पहले इसी तिमाही में Bharat Forge का प्रॉफिट 346 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) 2983.70 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले कंपनी का रेवन्यू 2096 करोड़ रुपये रहा था।
डिविडेंड भी दे रही है कंपनी
Bharat Forge ने डिविडेंड का भी ऐलान तिमाही नतीजों के साथ किया है। कंपनी ने 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस अंतरिम डिविडेंड के लिए कंपनी ने 18 फरवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।
एक्सपर्ट्स ने बढ़ाया टारगेट प्राइस
नोमुरा ने भारत फोर्ज का टारगेट प्राइस 1727 रुपये से बढ़ाकर 1844 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से की गई यह बढ़ोतरी कंपनी के डिफेंस रेवन्यू में हुए 102 प्रतिशत इजाफे को माना जा रहा है।
Emkay Global Financial Services ने भारत फोर्ज का टारगेट प्राइस 2000 रुपये कर दिया है। पहले इस ब्रोकरेज हगाउ ने 1450 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया था। Emkay Global Financial Services ने इस स्टॉक के लिए BUY रेटिंग दी है।
मोतीलाल ओसवाल ने भी भारत फोर्ज का टारगेट प्राइस बढ़ाया है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 1342 रुपये से टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1597 रुपये कर दिया है। बता दें, इस कंपनी दिसंबर तिमाही में 2388 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले थे। 31 दिसंबर 2025 तक के डाटा के अनुसार कंपनी के पास 11130 करोड़ रुपये के डिफेंस ऑर्डर थे।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
पिछले एक साल में भारत फोर्ज के शेयरों की कीमतों में 61 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8.52 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। बता दें, 5 साल में यह स्टॉक 172 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



