Home व्यापार समाचार 3 बार बोनस शेयर का तोहफा, नवरत्न कंपनी ने 1 लाख रुपये...

3 बार बोनस शेयर का तोहफा, नवरत्न कंपनी ने 1 लाख रुपये के बना दिए 1.26 करोड़ रुपये

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने 11 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने यह कमाल बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है। कंपनी ने 11 साल में 3 बार बोनस शेयर बांटे हैं।

नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने बताया है कि उसे 1660 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को यह ऑर्डर 17 मार्च 2026 को अपने पिछले डिसक्लोजर के बाद मिले हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले अपने शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। नवरत्न कंपनी ने पिछले 11 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने यह कमाल बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है। कंपनी ने पिछले 11 साल में 3 बार बोनस शेयर बांटे हैं।

1 लाख रुपये के बना दिए 1.26 करोड़ रुपये
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयर 27 मार्च 2015 को 31.33 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 27 मार्च 2015 को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे कंपनी के 3190 शेयर मिलते। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने साल 2015 से लेकर अब तक अपने निवेशकों को 3 बार बोनस शेयर बांटे हैं। अगर कंपनी की तरफ से दिए गए बोनस शेयरों को जोड़ लें तो कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 31,581 पहुंच जाती है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर 30 मार्च 2026 को 400.65 रुपये पर बंद हुए हैं। इस हिसाब से 31,581 शेयरों की मौजूदा वैल्यू 1.26 करोड़ रुपये है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने अपने शेयर का भी बंटवारा किया है। हालांकि, अपने कैलकुलेशन में हमने शेयरों के बंटवारे और कंपनी की तरफ से दिए गए डिविडेंड को नहीं जोड़ा है।

नवरत्न कंपनी ने 3 बार बांटे हैं बोनस शेयर
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने साल 2015 से लेकर अब तक अपने निवेशकों को 3 बार बोनस शेयर दिए हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने सितंबर 2015 में 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे। नवरत्न कंपनी ने सितंबर 2017 में 1:10 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 10 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने सितंबर 2022 में 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए।

10 टुकड़े में अपने शेयर बांट चुकी है कंपनी
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। कंपनी ने मार्च 2017 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है। पिछले 5 साल में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों में 855 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 473.25 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 252.25 रुपये है।

दो माउंटेन रडार के लिए 1950 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट
रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय वायु सेना के लिए दो माउंटेन रडार (पहाड़ों पर लगने वाले रडार) और उनसे जुड़े बुनियादी ढांचे की खरीद के लिए सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ 1,950 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट पर दस्तखत किए। मंत्रालय ने कहा कि इन रडार से देश की हवाई सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और राष्ट्रीय सुरक्षा मज़बूत होगी। मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस खरीद से विदेशी उपकरणों पर निर्भरता भी कम होगी। माउंटेन रडार को डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) का इलेक्ट्रॉनिक्स एंड रडार डिवेलपमेंट इस्टैबलिशमेंट देश में ही डिज़ाइन और विकसित करेगा और इसकी मैन्युफैक्चरिंग भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड करेगा।

(भाषा के इनपुट के साथ)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN