Source :- LIVE HINDUSTAN
रामा स्टील ट्यूब्स के शेयर शुक्रवार को 3% से अधिक की तेजी के साथ 4.12 रुपये पर बंद हुए हैं। रामा स्टील ट्यूब्स अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने 2 बार शेयर का भी बंटवारा किया है।
पेनी स्टॉक रामा स्टील ट्यूब्स में गुरुवार को अच्छी तेजी आई है। रामा स्टील ट्यूब्स के शेयर शुक्रवार को BSE में 3 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 4.12 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले कुछ महीनों में कंपनी के शेयरों में तेज गिरावट आई है। पिछले 5 दिन में रामा स्टील ट्यूब्स के शेयर 18 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। जबकि पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 38 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। रामा स्टील ट्यूब्स अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने 2 बार अपने शेयर का भी बंटवारा किया है।
3 बार बांटे हैं बोनस शेयर
रामा स्टील ट्यूब्स (Rama Steel Tubes) ने अपने निवेशकों को 3 बार बोनस शेयर दिए हैं। कंपनी ने मार्च 2016 में 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर बांटे। रामा स्टील ट्यूब्स ने जून 2023 में भी 4:1 के रेशियो में अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर दिए। कंपनी ने अपना पिछला बोनस शेयर मार्च 2024 में दिया है, कंपनी ने तब 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे हैं।
2 बार शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है कंपनी
रामा स्टील ट्यूब्स (Rama Steel Tubes) अपने शेयर का भी बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर चुकी है। कंपनी ने मार्च 2016 में अपने शेयर को 2 टुकड़े में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा। रामा स्टील ट्यूब्स ने अगस्त 2022 में अपने शेयर को 5 टुकड़े में बांटा। कंपनी ने 5 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा।
एक साल में 58% लुढ़क गए हैं कंपनी के शेयर
रामा स्टील ट्यूब्स (Rama Steel Tubes) के शेयर पिछले एक साल में 58 पर्सेंट टूट गए हैं। कंपनी के शेयर 2 अप्रैल 2025 को 9.86 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 2 अप्रैल 2026 को 4.14 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 6 महीने में रामा स्टील ट्यूब्स के शेयरों में 59 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयर 55 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। पिछले 3 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 56 पर्सेंट की गिरावट आई है। रामा स्टील ट्यूब्स का मार्केट कैप गुरुवार को 674 करोड़ रुपये पहुंच गया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



