Home व्यापार समाचार 25 फरवरी से खुल रहा यह IPO, ग्रे मार्केट में आज तेजी,...

25 फरवरी से खुल रहा यह IPO, ग्रे मार्केट में आज तेजी, चेक करें प्राइस बैंड

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

यह आईपीओ 418 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 165 करोड़ रुपये के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। बिक्री पेशकश कंपनी के प्रवर्तक उदयकुमार अरुणकुमार पारेख द्वारा लाई जा रही है।

Omnitech Engineering IPO: इंजीनियरिंग कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी ओमनीटेक इंजीनियरिंग ने अपने 583 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 216-227 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 फरवरी को खुलेगा और 27 फरवरी को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 24 फरवरी को बोली लगा पाएंगे। यह आईपीओ 418 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 165 करोड़ रुपये के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। बिक्री पेशकश कंपनी के प्रवर्तक उदयकुमार अरुणकुमार पारेख द्वारा लाई जा रही है।

क्या चल रहा GMP?

अनौपचारिक बाजार गतिविधियों पर नज़र रखने वाले प्लेटफॉर्म्स के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 7 रुपये के जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर कोट किए जा रहे थे। Investorgain ने प्रति शेयर 7 रुपये का प्रीमियम बताया है, जिससे लगभग 3.08 प्रतिशत की संभावित लिस्टिंग बढ़त का संकेत मिलता है। वहीं IPO Watch ने जीएमपी लगभग 7.04 प्रतिशत बताया है, जो निवेशकों के बीच सकारात्मक रुझान दर्शाता है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम अनौपचारिक होता है और इसमें उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए निवेशकों को केवल जीएमपी के आधार पर निर्णय नहीं लेना चाहिए।

कंपनी की योजना

राजकोट स्थित कंपनी ने अपने 583 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 216 से 227 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी पूंजी जुटाकर अपने व्यवसाय के विस्तार, कर्ज में कमी और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने की योजना बना रही है। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन अधिक होगा, जबकि निचले स्तर पर निवेशकों को अपेक्षाकृत कम कीमत पर शेयर मिल सकते हैं। निवेशकों को आवेदन से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति, उद्योग की संभावनाएं और जोखिम कारकों का सावधानीपूर्वक विश्लेषण करना चाहिए।

ओमनीटेक इंजीनियरिंग के शेयर पांच मार्च का बाजार में सूचीबद्ध हो सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने 30 सितंबर, 2025 को समाप्त छह महीनों के दौरान और वित्त वर्ष 2025, 2024 और 2023 में, अमेरिका, भारत, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, बुल्गारिया, स्वीडन, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा सहित 24 देशों में 256 से अधिक ग्राहकों को अनुकूलित उच्च परिशुद्धता वाले इंजीनियर घटक और असेंबली की आपूर्ति की।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN