Source :- LIVE HINDUSTAN
Omnitech Engineering Ltd IPO: गुजरात की इंजीनियरिंग कंपनी ओम्नीटेक इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 25 फरवरी, बुधवार से निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। यह इश्यू 27 फरवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।
Omnitech Engineering Ltd IPO: गुजरात की इंजीनियरिंग कंपनी ओम्नीटेक इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 25 फरवरी, बुधवार से निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। यह इश्यू 27 फरवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। कंपनी ने अभी तक प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 24 फरवरी को होगी। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के मुताबिक कंपनी इस इश्यू के जरिए बाजार से कुल ₹583 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है, जिसे लेकर निवेशकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹13 प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।
क्या है डिटेल
यह ₹583 करोड़ का IPO दो हिस्सों में बंटा है। इसमें ₹418 करोड़ के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ₹165 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) प्रमोटर उदयकुमार अरुणकुमार पारेख द्वारा लाया जाएगा। यानी इस हिस्से में कंपनी को पैसा नहीं मिलेगा, बल्कि प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी का कुछ भाग बेचेंगे। ताजा शेयर जारी कर जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी अपने कर्ज चुकाने, नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने, सोलर पैनल की खरीद और इंस्टॉलेशन, मौजूदा प्लांट में नए उपकरण खरीदने और अन्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी।
कंपनी की योजना
कंपनी का कहना है कि शेयर बाजार में लिस्टिंग से उसे ब्रांड वैल्यू बढ़ाने, ग्राहकों के बीच भरोसा मजबूत करने और इक्विटी शेयरों के लिए पब्लिक मार्केट तैयार करने में मदद मिलेगी। इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 35% रिटेल निवेशकों के लिए और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) के लिए आरक्षित रखा गया है। इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर ICICI सिक्योरिटीज और इक्विरस कैपिटल हैं, जबकि रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है।
IPO का अलॉटमेंट 2 मार्च को फाइनल किया जाएगा। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 4 मार्च से रिफंड शुरू हो जाएगा। उसी दिन सफल निवेशकों के डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 5 मार्च को स्टॉक एक्सचेंज पर होने की संभावना है। लिस्टिंग के बाद निवेशक यह देखेंगे कि शेयर प्रीमियम पर खुलता है या डिस्काउंट पर।
कंपनी का कारोबार
बिजनेस की बात करें तो ओम्नीटेक इंजीनियरिंग हाई-प्रिसीजन इंजीनियर्ड कंपोनेंट्स और असेंबली बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में गिनी जाती है। इसके उत्पाद ऊर्जा, इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट सिस्टम, मेटल फॉर्मिंग, मोशन कंट्रोल और ऑटोमेशन जैसे सेक्टर में काम आने वाली ग्लोबल कंपनियों को सप्लाई किए जाते हैं। सितंबर 2025 तक कंपनी का ऑर्डर बुक ₹1,764.78 करोड़ का था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में उसकी कुल आय का करीब 551% है। मजबूत ऑर्डर बुक और विस्तार योजनाओं के चलते बाजार की नजर इस IPO पर टिकी हुई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



