Source :- LIVE HINDUSTAN
घरेलू ब्रोकरेज आनंद राठी ने अलग-अलग तरह के स्टील बनाने वाली कंपनी टाटा स्टील की रेटिंग को ‘Buy’ में अपग्रेड कर दिया है। इसके पीछे उन्होंने दुनिया भर में कीमतों के बेहतर होते रुझानों और कमाई के मजबूत होते अनुमानों का हवाला दिया है।
Tata Steel share: बाजार में तूफानी तेजी के बीच टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील के शेयर भी बुधवार को डिमांड में रहे। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को टाटा स्टील के शेयर 200 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। कारोबार के अंत में शेयर 1.51% बढ़कर 194.70 रुपये पर पहुंचे। इस शेयर को लेकर एक्सपर्ट भी बुलिश नजर आ रहे हैं।
शेयर पर एक्सपर्ट का क्या कहना है?
घरेलू ब्रोकरेज आनंद राठी ने अलग-अलग तरह के स्टील बनाने वाली कंपनी टाटा स्टील की रेटिंग को ‘Buy’ में अपग्रेड कर दिया है। इसके पीछे उन्होंने दुनिया भर में कीमतों के बेहतर होते रुझानों और कमाई के मजबूत होते अनुमानों का हवाला दिया है। आनंद राठी के मुताबिक, यूरोप में कीमतों का स्थिर होना, देश के अंदर मजबूत मांग, बेहतर होता प्रोडक्ट मिक्स और अप्रैल 2026 से ऑटोमोटिव कॉन्ट्रैक्ट्स में कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद जैसी चीजों के मेल से कंपनी के मार्जिन में बढ़ोतरी होगी।
इन बातों को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2026, 2027 और 2028 के लिए अपने EBITDA अनुमानों को क्रमशः 3.1%, 7.6% और 5.6% तक बढ़ा दिया है। अब उसे उम्मीद है कि जैसे-जैसे UK में कंपनी का कामकाज स्थिर होगा और देश के अंदर उत्पादन क्षमता बढ़कर 40 मिलियन टन तक पहु्ंचेगी वैसे ही कंपनी की कमाई का रास्ता ज्यादा मजबूत होता जाएगा।
क्या है टारगेट प्राइस?
ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस ₹240 कर दिया है। इस टारगेट का मतलब है कि वर्तमान कीमत से यह करीब 25 परसेंट बढ़ सकता है। ब्रोकरेज के अनुसार, जनवरी 2026 में कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (CBAM) के लागू होने के साथ ही यूरोपीय स्टील की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। पिछले तीन महीनों में कीमतें लगभग $100 प्रति टन बढ़ी हैं, जिससे टाटा स्टील जैसी कंपनियों को फायदा हुआ है।
इसके अलावा, UK सरकार का अपने स्टील आयात कोटा फ्रेमवर्क को यूरोपीय मानकों के अनुरूप बनाने का कदम एक संरचनात्मक बढ़ावा माना जा रहा है। जुलाई 2026 से कोटा और सख्त होने की उम्मीद के साथ, ब्रोकरेज को आयात का दबाव कम होने की उम्मीद है, जिससे टाटा स्टील के यूरोपीय कारोबार के लिए एक अधिक अनुकूल परिचालन माहौल को समर्थन मिलेगा।
ब्रोकरेज ने अपने नोट में कहा- ऑपरेशन के लिहाज से टाटा स्टील लुधियाना में 0.75 मिलियन टन की EAF सुविधा शुरू करके भारत में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है, जिससे घरेलू क्षमता बढ़कर 27.35 मिलियन टन हो गई है। हालांकि, नीदरलैंड्स में पैकेजिंग के पुराने कॉन्ट्रैक्ट्स की वजह से शायद कम समय के लिए औसत बिक्री मूल्य (ASP) में बढ़ोतरी सीमित रहे लेकिन यह स्थिति शायद ज्यादा समय तक नहीं रहेगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



