Home टेक न्यूज़ 24 फरवरी को होगा बड़ा धमाका, Ai+ लाएगा किफायती NovaPods और NovaWatch

24 फरवरी को होगा बड़ा धमाका, Ai+ लाएगा किफायती NovaPods और NovaWatch

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

लंबे इंतजार के बाद Ai+ ने भारत में NovaPods ऑडियो और NovaWatch स्मार्टवॉच की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। ये दोनों प्रोडक्ट्स 24 फरवरी को बजट कैटेगरी में दस्तक देंगे। 

Ai+ एक बार फिर टेक मार्केट में हलचल मचाने की तैयारी में है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह 24 फरवरी को अपने नए AIoT डिवाइसेज लॉन्च करने जा रही है। इस लॉन्च के साथ Ai+ का मकसद सिर्फ नए प्रोडक्ट पेश करना नहीं, बल्कि अपना पूरा स्मार्ट ईकोसिस्टम तैयार करना है, जहां ऑडियो और वियरेबल डिवाइस आपस में आसानी से कनेक्ट होकर काम कर सकें।

सम्बंधित सुझाव

इस नई लाइनअप में कंपनी ऑडियो सेगमेंट में NovaPods सीरीज और स्मार्ट वियरेबल कैटेगरी में NovaWatch सीरीज पेश करेगी। NovaPods के तहत तीन मॉडल: NovaPods Go, NovaPods Pro और NovaPods Clip लॉन्च किए जाएंगे, जो अलग-अलग जरूरत और बजट को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। वहीं NovaWatch सीरीज में NovaWatch Active, NovaWatch Kids 4G और NovaWatch Wearbuds शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस सीरीज में हेल्थ ट्रैकिंग, बच्चों की सुरक्षा और यहां तक कि इनबिल्ट ईयरबड्स जैसे अनोखे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। यह लॉन्च भारत में Flipkart एक्सक्लूसिव होगा।

NovaPods की डिटेल्स (लीक)

Ai+ ने NovaPods के तीन अलग-अलग मॉडल पेश किए हैं, ताकि हर यूजर की जरूरत को टार्गेट किया जा सके:

सम्बंधित सुझाव

NovaPods Go: यह एंट्री-लेवल मॉडल होगा उन लोगों के लिए है जो रोजमर्रा की सुनने की जरूरतों के लिए अच्छा ऑडियो चाहते हैं। इसमें 10mm ड्राइवर मिलेगा। IPX4 वाटर रिसिस्टेंस और लगभग 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ इसे डेली उपयोग के लिए फिट बनाते हैं।

NovaPods Pro: थोड़ा प्रीमियम और प्रो-यूज के लिए बनाया गया यह मॉडल Hybrid Active Noise Cancellation (ANC) और Environmental Noise Cancellation (ENC) के साथ आने वाला है। यह बड्स मीटिंग्स या शोर-गुल वाली जगह में भी क्लियर आवाज देना है।

NovaPods Clips: यह मॉडल हेल्थ-फोकस्ड यूजर के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें ओपन-ईयर क्लिप-स्टाइल डिजाइन है, जिसका मतलब है कि ईयरबड कान के अंदर दबाव नहीं डालते।

NovaWatch की डिटेल्स (लीक)

NovaWatch सीरीज में भी तीन अलग-अलग मॉडल शामिल हैं:

NovaWatch Active: यह वॉच रोजमर्रा के स्वास्थ्य और वेलनेस-ट्रैकिंग के लिए डिजाइन की गई है। इसमें 1.73-इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसके अलावा एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले, और IP68 रेटिंग जैसी खूबियां हो सकती हैं।

NovaWatch Kids 4G: यह मॉडल बच्चों की सुरक्षा के लिए खास है। इसमें 1.69-इंच HD डिस्प्ले, 2-वे वीडियो कॉलिंग, 4G GPS + Geo-fencing, एक-क्लिक SOS अलर्ट, और पैरेंटल कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इससे माता-पिता अपने बच्चों की लोकेशन और सुरक्षा को हर समय ट्रैक कर सकते हैं।

NovaWatch Wearbuds: NovaWatch की सबसे अनोखी पेशकश हो सकती है एक स्मार्टवॉच जिसमें बिल्ट-इन ईयरबड्स भी शामिल हैं। इसमें 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले, लगभग 2GB तक लोकल म्यूजिक स्टोरेज, और AI फीचर्स जैसे ChatGPT और लाइव ट्रांसलेशन मिलते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN