Home व्यापार समाचार 2026 में आएगा बड़ा मार्केट क्रैश? नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, रॉबर्ट कियोसाकी बोले–...

2026 में आएगा बड़ा मार्केट क्रैश? नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, रॉबर्ट कियोसाकी बोले– ऐसे बनेंगे अमीर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रॉबर्ट कियोसाकी एक्स पर अपने पोस्ट में लिखते हैं, “1500 में नास्त्रेदमस ने और 1940 में Edgar Cayce ने 2026 में बाजार क्रैश की भविष्यवाणी की थी 2026 में आर्थिक मंदी आएगी।”

Stock Market Prediction: 2026 का साल अबतक निवेशकों के लिए अबतक अच्छा नहीं रहा है। दुनिया भर में इस युद्ध की वजह से उथल-पुथल मची है। ऐसे उठा-पटक के बीच Rich Dad Poor Dad के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने निवेशकों के साथ कुछ सलाह साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों के दौड़ में शामिल नहीं होना चाहता जो बाजार गिरे, निवेश करें और फिर प्रार्थना करें। रॉबर्ट कियोसाकी ने बताया कि वो निवेश करना कहां पसंद करते हैं।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी होगी सच?

रॉबर्ट कियोसाकी एक्स पर अपने पोस्ट में लिखते हैं, “1500 में नास्त्रेदमस ने और 1940 में Edgar Cayce ने 2026 में बाजार क्रैश की भविष्यवाणी की थी 2026 में आर्थिक मंदी आएगी। मैं नहीं जानता है कि ऐसा होगा या नहीं … अगर ऐसा होता है तो मुझे विश्वास है कि मैं और आप अमीर होंगे ना कि लाखों लोगों की तरह गरीब होंगे।”

कहां करें निवेश?

रॉबर्ट कियोसाकी कहते हैं कि मैं ऐसी जगह निवेश करना पसंद करुंगा जिसे फेड, सरकार और वाल स्ट्रीट प्रिंट ना करे सकें। कियोसाकी ने पोस्ट में लिखा कि उन्हें तेल, रियल एस्टेट, गोल्फ, सिल्वर, बिटक्वाइन, इथेरियम और फूड प्रोडक्शन में निवेशक करना पसंद है।

कहां से पैसा कमाते हैं रॉबर्ट कियोसाकी?

रॉबर्ट कियोसाकी अपने पोस्ट में लिखते हैं कि वो किताबें बेचकर पैसा कमाते हैं। उनकी किताब कैशफ्लो बोर्डगेम इस समय 50 से अधिक भाषाओं में है। उन्होंने आगे बताया कि मवेशियों को पालते हैं और फिर उन्हें बेच देते हैं। रॉबर्ट कियोसाकी कहते हैं, “में टैक्स और नॉर्थ में अपने तेल के कुओं से तेल बेचता हूं। 1500 प्रॉपर्टी से हर महीने किराया कमाता हूं। मैं सोना, चांदी, बिटक्वाइन और इथेरियम को बचा कर रखा है।”

किस जगह निवेश नहीं करते रॉबर्ट कियोसाकी?

उन्होंने अपने इसी पोस्ट में लिखा है कि वो ऐसी जगह पैसा इन्वेस्टमेंट नहीं करते हैं जिसे फेड, सरकार या फिर वाल स्ट्रीट छापता है। उन्होंने बताया कि स्टॉक मार्केट, यूएस बॉन्ड, म्यूचुअल फंड्स, ईटीएफ में निवेश और कैश बचाना उन्हें पसंद नहीं है।

रॉबर्ट कियोसाकी अपनी बात में जोड़ते हुए कहते हैं कि इस समय वॉरेन बफेट ने भी अरबों रुपये के शेयर बेच दिए। मौजूदा समय में वो 35 बिलियन डॉलर के कैश पर हैं। वो सस्ती कीमत पर एसेट खरीदने का इंतजार कर रहे हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN