Source :- LIVE HINDUSTAN
Motorola का 200MP कैमरे वाला पहला फोन Moto G87 स्मार्टफोन आज लॉन्च हो गया है। कैमरा के अलावा इस फोन में 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी भी मिलेगी। फोन की कीमत 45,000 रुपए लगभग है, जानें इसके स्पेसिफिकेशन्स:
मोटोरोला ने कैमरा परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी पर फोकस करते हुए एक नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto G87 लॉन्च किया है। मोटोरोला का यह पहला फोन है जिसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसके साथ ही फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले, डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट और 5200mAh की बैटरी भी शामिल है। फोन एंड्रॉयड 16 पर चलता है और इसमें IP66, IP68 और IP69 प्रोटेक्शन रेटिंग दी गई है जिससे फोन में पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा।
Moto G87 की कीमत और उपलब्धता
Moto G87 का 8GB + 256GB वेरिएंट 349.99 पाउंड (लगभग 45,000 रुपये) में लिस्ट किया गया है, लेकिन यह अभी मोटोरोला की यूके वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध नहीं है। स्मार्टफोन पैंटोन द्वारा चुने गए रंगों में उपलब्ध होगा, जिनमें पैंटोन ओवरचर और पैंटोन ब्लू एटोल शामिल हैं।
Moto G87 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
1. Moto G87 में 6.78 इंच का 1.5K एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्क्रीन 10-बिट कलर, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसमें SGS लो ब्लू लाइट और SGS लो मोशन ब्लर सर्टिफिकेशन के साथ-साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन भी है।
2. यह स्मार्टफोन में 6nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट है, जिसमें 12GB तक की RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज है। यह हैंडसेट Android 16 पर आधारित Hello UI के साथ आता है, जिसमें Motorola के Hello UX, Moto Secure और Smart Connect जैसे फीचर्स के साथ-साथ Gemini और Circle to Search जैसे Google टूल्स भी शामिल हैं।
3. कैमरे की बात करें तो, Moto G87 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और अल्ट्रा पिक्सल तकनीक से लैस 200MP का मुख्य रियर सेंसर है, साथ ही 2x लॉसलेस जूम और 10x तक का डिजिटल जूम भी है। Moto G87 में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा भी है, जो 2K रिज़ॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर भी हैं।
4. Moto G87 में 5200mAh की बैटरी है जो 30W टर्बोपावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सुरक्षा के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। अन्य सेंसर में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, SAR सेंसर और ई-कंपास शामिल हैं।
5. मोटोरोला ने पुष्टि की है कि Moto G87 के बैक में लेदर डिज़ाइन है। यह पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। साथ ही टिकाऊपन, गिरने और झटकों से सुरक्षा के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से लैस है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


