Home व्यापार समाचार 200000 रुपये तक जाएगा सोने का भाव! युद्ध की वजह से बढ़ेंगे...

200000 रुपये तक जाएगा सोने का भाव! युद्ध की वजह से बढ़ेंगे दाम, बोले एक्सपर्ट

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर गोल्ड की कीमतों में पर भी दिखेगा। अरब देशों के मौजूदा हालात एक बार फिर से अनिश्चितता को बढ़ावा दे रहे हैं। जिसकी वजह से निवेशक सुरक्षित इन्वेस्टमेंट की तरफ से रुख कर सकते हैं।

Gold Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर गोल्ड की कीमतों में पर भी दिखेगा। अरब देशों के मौजूदा हालात एक बार फिर से अनिश्चितता को बढ़ावा दे रहे हैं। जिसकी वजह से निवेशक सुरक्षित इन्वेस्टमेंट की तरफ से रुख कर सकते हैं। ऐसे में गोल्ड की कीमतों में तेजी की उम्मीद की जा रही है। अब सवाल है कि क्या आने वाले समय में गोल्ड का भाव 2 लाख रुपये तक पहुंच जाएगा?

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के कमोडिटी रिसर्च हेड हरीश वी कहते हैं, “अगर स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तब की स्थिति में सोने का भाव 6000 डॉलर प्रति आउंस या फिर घरेलू बाजार में 200000 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि, बहुत कुछ हद तक इस बात पर निर्भर करेगा यह तनाव कितना लम्बा रहेगा।” हरीश मिंट से बातचीत में कहते हैं कि चांदी का भाव 100 डॉलर के ऊपर जा सकता है।

2026 में गोल्ड का रेट 20% बढ़ा

इस साल अबतक गोल्ड की कीमतों में 20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। गोल्ड की कीमतों में लगातार 7 महीने से तेजी देखने को मिल रही है। 1973 के बाद यह पहली बार है जब गोल्ड की कीमतों में लगातार उछाल दर्ज की गई है।

1 मार्च को गोल्ड का क्या रेट था?

रविवार को सोने का भाव मुंबई में 162180 रुपये के स्तर पर था। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 148665 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। शुक्रवार 27 फरवरी को एमसीएक्स गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 162104 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर थआ। सिल्वर मई फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 5.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 282664 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी या गिरावट के पीछे कई कारण होते हैं। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर गोल्ड और सिल्वर पर दांव लगाने या बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN