Home व्यापार समाचार 20000 रुपये से ज्यादा टूट गया यह दिग्गज शेयर, कंपनी ने किया...

20000 रुपये से ज्यादा टूट गया यह दिग्गज शेयर, कंपनी ने किया है बड़े निवेश का ऐलान

23
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टायर कंपनी MRF के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 20000 रुपये से ज्यादा टूट गए हैं। MRF के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई 163500 रुपये है। कंपनी के शेयर 24 अक्टूबर 2025 को इस लेवल पर थे। MRF के शेयर 6 मार्च 2026 को 138771.50 रुपये पर बंद हुए हैं।

दिग्गज टायर कंपनी एमआरएफ के शेयर 20000 रुपये से ज्यादा टूट गए हैं। एमआरएफ के शेयरों में यह गिरावट 52 हफ्ते के हाई से आई है। टायर कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 163500 रुपये है। कंपनी के शेयर 24 अक्टूबर 2025 को इस लेवल पर थे। एमआरएफ के शेयर 6 मार्च 2026 को BSE में 138771.50 रुपये पर बंद हुए हैं। 52 हफ्ते के हाई लेवल से एमआरएफ (MRF) के शेयर 24,728.50 रुपये लुढ़क गए हैं। पिछले 2 हफ्ते में टायर कंपनी के शेयरों में 7600 रुपये से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।

3 महीने में 14000 रुपये से ज्यादा लुढ़क गए हैं MRF के शेयर
टायर कंपनी एमआरएफ (MRF) के शेयर पिछले 3 महीने में 14,383.30 रुपये टूट गए हैं। वहीं, इस साल अब तक एमआरएफ के शेयरों में 12,661.70 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, पिछले एक महीने में एमआरएफ के शेयर 7723.55 रुपये लुढ़के हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 102,012.45 रुपये है। एमआरएफ का मार्केट शुक्रवार 6 मार्च को 58,850 करोड़ रुपये को पार कर गया है।

5300 करोड़ रुपये के निवेश का कमिटमेंट
टायर कंपनी एमआरएफ (MRF) ने बुधवार को तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौते (MoU) पर दस्तखत किए हैं। इस समझौते के तहत एमआरएफ तमिलनाडु में एक नई टायर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी। दिग्गज टायर कंपनी ने 12 साल में 5300 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट का कमिटमेंट किया है। सरकार ने बताया है कि यह फैक्ट्री शिवगंगा जिले में स्टेट इंडस्ट्रीज प्रमोशन कॉरपोरेशन ऑफ तमिलनाडु (SIPCOT) इंडस्ट्रियल पार्क में लगेगी और यह 1000 लोगों के लिए रोजगार के मौके बनाएगी।

4 साल में दोगुना से ज्यादा हो गया कंपनी का शेयर
टायर कंपनी एमआरएफ (MRF) के शेयर पिछले चार साल में दोगुने से ज्यादा हो गए हैं। एमआरएफ के शेयर 4 मार्च 2022 को 66,013.70 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 6 मार्च 2026 को BSE में 138771.50 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में 56 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में एमआरएफ के शेयर करीब 52000 रुपये उछल गए हैं। वहीं, पिछले एक साल में टायर कंपनी के शेयरों में करीब 31000 रुपये की तेजी आई है। पिछले 10 साल में एमआरएफ के शेयर 104498.20 रुपये उछल गए हैं। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 27.73 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 72.27 पर्सेंट है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN