Home टेक न्यूज़ 20 हजार से कम में आते ही छा जाएगा OnePlus Nord CE...

20 हजार से कम में आते ही छा जाएगा OnePlus Nord CE 6 Lite, मिलेगी 7000mAh बैटरी, दमदार चिपसेट; लॉन्च से पहले डिटेल्स लीक

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वनप्लस नॉर्ड सीई6 के इस साल मई में नोर्ड 6 के के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और 7000mAh की बैटरी से लैस होगा।

OnePlus इस हफ्ते भारत में अपनी मिड-रेंज Nord सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसकी शुरुआत Nord 6 से हो सकती है। इसके साथ ही कंपनी इस सीरीज में दो और फोन OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite — भी जोड़ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दोनों फोन मई में लॉन्च हो सकते हैं और इनमें परफॉर्मेंस और बैटरी पर खास ध्यान दिया जाएगा। Nord सीरीज में OnePlus आमतौर पर मिड-रेंज में अच्छा परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी देने पर फोकस करता है। OnePlus Nord CE 6 को लेकर पहले ही खबर आ चुकी है कि इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी, 8GB RAM और OnePlus 15 सीरीज जैसा नया डिजाइन मिल सकता है। अब Nord CE 6 Lite से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है, जिससे इस अपकमिंग फोन के फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है।

OnePlus Nord CE 6 Lite के संभावित स्पेसिफिकेशन

Smartprix की रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम कर सकता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी हो सकती है।

कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा और एक अन्य सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 के साथ आ सकता है। डिजाइन को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

OnePlus Nord CE 6 Lite भारत में कीमत (लीक)

रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Nord CE 6 Lite का बेस वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 23,000 रुपए से कम कीमत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि लॉन्च ऑफर्स के बाद इसकी कीमत 20,000 रुपए से नीचे भी आ सकती है। एक खास बात यह भी सामने आई है कि यह फोन बॉक्स में चार्जर के बिना आ सकता है, जो OnePlus के लिए पहली बार होगा। कंपनी ऐसा बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट को मैनेज करने के लिए कर सकती है, ताकि कीमत को कंट्रोल में रखा जा सके।

OnePlus Nord 6 (लीक)

OnePlus ने अपनी आने वाली Nord सीरीज को लेकर टीजर जारी करना शुरू कर दिया है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो इसे काफी पावरफुल बना सकता है। साथ ही इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो यह फोन 9000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है, जिसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो OnePlus Nord 6 को Quick Silver, Fresh Mint और Pitch Black जैसे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN