Home टेक न्यूज़ 20 घंटे चलेगा शाओमी का नया Laptop, इसमें 32GB रैम और 100W...

20 घंटे चलेगा शाओमी का नया Laptop, इसमें 32GB रैम और 100W का तेजतर्रार चार्जिंग सपोर्ट

20
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Xiaomi Book Pro 14 Launched: शाओमी ने अपने नए लैपटॉप मॉडल Xiaomi Book Pro 14 को गुरुवार को चीन में हुए एक इवेंट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत बेस वेरिएंट के लिए 8,499 युआन (लगभग 1,15,000 रुपये) से शुरू होती है।

Xiaomi Book Pro 14 Launched: शाओमी ने अपने नए लैपटॉप मॉडल Xiaomi Book Pro 14 को गुरुवार को चीन में हुए एक इवेंट में लॉन्च किया है। इस नए लैपटॉप के साथ, कंपनी ने अपनी अगली पीढ़ी की Xiaomi SU7 SUV और Xiaomi Watch S5 भी लॉन्च की। यहां हम आपको लैपटॉप के बारे में बता रहे हैं। नया शाओमी बुक प्रो 14 देश में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसे चार कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। यह लैपटॉप Intel के हाल ही में लॉन्च हुए Panther Lake प्रोसेसर से लैस है, साथ ही इसमें 32GB तक रैम और ऑनबोर्ड स्टोरेज के लिए 1TB तक SSD स्टोरेज दी गई है। दावा है कि फुल चार्ज में यह 20 घंटे तक चल सकता है। चलिए एक नजर डालते हैं इसकी कीमत और खासियत पर…

सम्बंधित सुझाव

इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत

शाओमी बुक प्रो 14 की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 8,499 युआन (लगभग 1,15,000 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें इंटेल कोल अल्ट्रा 5 325 प्रोसेसर और 24GB रैम दी गई है। वहीं, इसके हाई-एंड ऑप्शन की कीमत 9,699 युआन (लगभग 1,31,000 रुपये) है, जिसमें इंटेल कोल अल्ट्रा 5 338H प्रोसेसर और 32GB रैम मिलती है। इसका टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल इंटेल कोल अल्ट्रा X7 358H प्रोसेसर से लैस है और इसमें 32GB रैम दी गई है, जिसकी कीमत 10,499 युआन (लगभग 1,42,000 रुपये) है। यह नया लैपटॉप चीन में 21 मार्च से शाओमी के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। शाओमी बुक प्रो 14 चार कलर ऑप्शन – एलिगेंट ग्रे, सॉफ्ट फोकस पावर, सॉफ्ट मिस्ट ब्लू और व्हाइट में उपलब्ध है।

चलिए एक नजर डालते हैं Xiaomi Book Pro 14 लैपटॉप की खासियत पर

Xiaomi Book Pro 14 Launched

बड़ा डिस्प्ले, हैवी रैम और तेजतर्रार प्रोसेसर

शाओमी बुक प्रो 14, विंडोज 11 होम के साथ आता है। इस लैपटॉप में 14.6-इंच की 3.1K (3,120×2,080 पिक्सेल) OLED टचस्क्रीन दी गई है, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 258 पीपीआई की पिक्सेल डेंसिटी, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 2160 हर्ट्ज PWM डिमिंग, डोल्बी विजन, और फ्लिकर फ्री व लो ब्लू लाइट के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन देती है। शाओमी का यह नया लैपटॉप, तीसरी पीढ़ी के इंटेल कोल अल्ट्रा X7 358H प्रोसेसर से चलता है, जिसके साथ Intel Arc B390 जीपीयू दिया गया है। इस प्रोसेसर में 16-कोर सीपीयू है, जो 4.8 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड देता है। इसके अलावा, Xiaomi Book Pro 14 में 32GB तक की LPDDR5x रैम और इंटरनल स्टोरेज के लिए 1TB SSD स्टोरेज दी गई है।

100W फास्ट चार्जिंग, लंबी बैटरी लाइफ भी

शाओमी बुक प्रो 14 में 72Wh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 19.8 घंटे तक चल सकती है। यह 12.4 घंटे तक का वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम और 15.8 घंटे तक का ऑनलाइन मीटिंग्स टाइम दे सकती है, हालांकि, असल इस्तेमाल में यह उपयोग के तरीके के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इसके साथ बॉक्स में 100W का GaN चार्जर भी दिया गया है।

डोल्बी एटमॉस साउंड, ढेर सारे कनेक्टिविटी पोर्ट

इसमें डोल्बी एटमॉस के साथ 2W का डुअल स्पीकर सेटअप और एक डुअल माइक्रोफोन यूनिट मिलता है। इसके अलावा, इसमें 1080p का वेबकैम भी है। कनेक्टिविटी के लिए यह लैपटॉप वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 5.3 को भी सपोर्ट करता है। I/O पोर्ट्स की लिस्ट में एक थंडरबोल्ट 4, एक यूएसबी टाइप-A 3.2 जेन 1 पोर्ट, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एक एचडीएमआई 2.1 पोर्ट और एक यूएसबी टाइप-सी 3.2 जेन 2 पोर्ट शामिल हैं। 2 किलोग्राम वजनी इसे लैपटॉप का साइज 316.77x225x14.95 एमएम है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN