Home व्यापार समाचार 2 साल में 200% का रिटर्न, 10 हिस्सों में बंट चुका है...

2 साल में 200% का रिटर्न, 10 हिस्सों में बंट चुका है पेनी स्टॉक, कीमत ₹20 से कम

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मोशंस ज्वैलर्स के शेयरों की कीमतों में 200 प्रतिशत की तेजी महज 2 साल में देखने को मिला है। इस दौरान कंपनी के शेयरों का 10 हिस्सों में बंटवारा भी हुआ है। बता दें, Motisons Jewellers का आईपीओ दिसंबर 2023 में आया था।

मोशंस ज्वैलर्स के शेयरों की कीमतों में 200 प्रतिशत की तेजी महज 2 साल में देखने को मिला है। इस दौरान कंपनी के शेयरों का 10 हिस्सों में बंटवारा भी हुआ है। बता दें, Motisons Jewellers का आईपीओ दिसंबर 2023 में आया था। तब कंपनी ने 52 रुपये से 55 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया था। कंपनी की तरफ से 250 शेयरों का एक लॉट बनाया गया था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 13750 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना पड़ा था।

शेयरों के बंटवारे का क्या हुआ फायदा?

2024 में Motisons Jewellers ने अपने शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा गया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये हो गया। ऐसे में जिन निवेशकों ने कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाया होगा। उन्हें तब 250 शेयर अलॉट हुए होंगे। 10 टुकड़ों में बंटने के बाद के बाद उनके शेयरों की संख्या बढ़कर 2500 हो गई है।

मौजूदा समय में Motisons Jewellers के शेयर 15.80 रुपये के रेंज में ट्रेड कर रहे हैं। यानी जिनके पास 2500 शेयर होंगे उनके इन्वेस्टमेंट की वैल्यू बढ़कर 39500 रुपये हो गई है।

आज शेयरों की क्या स्थिति?

Motisons Jewellers के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली है। बीएसई में कंपनी का शेयर आज शुक्रवार को 15.78 रुपये के लेवल पर खुला है। मार्केट के बंद होने के समय पर यह स्टॉक 1.57 प्रतिशत की गिरावट के बाद 15.72 रुपये के स्तर पर आ गया था। कंपनी के शेयरों की कीमतों में बीते 6 महीने के दौरान 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 14 प्रतिशत लुढ़क चुका है। बता दें, दो साल में Motisons Jewellers के शेयरों का भाव 14.89 प्रतिशत नीचे आ चुका है।

सितंबर 2025 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 66 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 34 प्रतिशत हिस्सा है।

कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे रहे हैं?

दिसंबर तिमाही के दौरान Motisons Jewellers का कुल सेल्स 174.56 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 20.13 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी की कुल सेल्स 145.30 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान Motisons Jewellers का नेट प्रॉफिट 25.94 करोड़ रुपये रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN