Home व्यापार समाचार 2 दिन में 15 गुना सब्सक्रिप्शन, SME IPO पर दांव लगाने का...

2 दिन में 15 गुना सब्सक्रिप्शन, SME IPO पर दांव लगाने का आखिरी मौका, GMP भी अच्छा

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

IPO News: आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए आज एक बड़ा मौका है। ग्रे मार्केट में शानदार प्रदर्शन करने वाली कंपनी Apsis Aerocom पर दांव लगाने का आज आखिरी मौका है। पहले दो दिन में ही इस आईपीओ को 15 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका है।

IPO News: आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए आज एक बड़ा मौका है। ग्रे मार्केट में शानदार प्रदर्शन करने वाली कंपनी Apsis Aerocom पर दांव लगाने का आज आखिरी मौका है। पहले दो दिन में ही इस आईपीओ को 15 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के आईपीओ के विषय में

क्या है प्राइस बैंड?

इस एसएमई कंपनी का आईपीओ 11 मार्च 2026 को खुला था। निवेशकों के 13 मार्च 2026 तक दांव लगाने का मौका था। Apsis Aerocom IPO का प्राइस बैंड 104 रुपये से 110 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है। किसी भी रिटेल निवेशक को कम से कम 2400 शेयरों को खरीदना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इंवेस्टमेंट 264000 रुपये का करना होगा।

Apsis Aerocom IPO का इश्यू साइज 35.77 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 33 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। यानी कंपनी के मौजूदा निवेशक आईपीओ के जरिए कोई भी शेयर बेच नहीं रहे हैं।

आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 10 मार्च 2026 को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 10.07 करोड़ रुपये जुटाए थे।

किस कैटगरी में कितना सब्सक्रिप्शन

Apsis Aerocom IPO को दो दिन में 15.60 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 18.24 गुना सब्सक्राइब किया गया था। क्यूआईबी में 0.01 गुना और एनआईआई में 30.37 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

ग्रे मार्केट में कंपनी की मजबूत स्थिति?

इन्वेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 18 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा है। जिसकी वजह से कंपनी की लिस्टिंग 16 प्रतिशत के प्रीमियम पर होगी। इस आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 23 रुपये और सबसे कम जीएमपी 9 रुपये प्रति शेयर रहा है।

क्या करती है कंपनी?

यह कंपनी एयरोस्पेस, डिफेंस और हेल्थकेयर इंडस्ट्रीज के लिए कंपोनेंट्स का उत्पादन और सर्विस का काम करती है। आईपीओ से जुटाए 27.02 करोड़ रुपये का उपयोग कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए किया जाएगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN