Home व्यापार समाचार 19वीं बार डिविडेंड दे रही कंपनी, होगा 1 शेयर पर 23.50 रुपये...

19वीं बार डिविडेंड दे रही कंपनी, होगा 1 शेयर पर 23.50 रुपये का फायदा, रिकॉर्ड डेट तय

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Dividend Stock: SML Mahindra Ltd ने एक बार फिर से डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 23.50 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान कर दिया है। इस डिविडेंड के लिए SML Mahindra Ltd ने रिकॉर्ड भी तय कर दिया है। 

Dividend Stock: SML Mahindra Ltd ने 19वीं बार डिविडेंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक शेयर पर 23.50 रुपये का डिविडेंड इस बार देने का फैसला किया है। इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज के साथ साझा कर दी गई है। SML Mahindra Ltd ने डिविडेंड के लिए सोमवार को रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। बता दें, 1 साल में यह स्टॉक 100 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है।

एक शेयर पर पर मिलेगा 23.50 रुपये का डिविडेंड (SML Mahindra Ltd Dividend history)

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी को बताया है कि वित्त वर्ष 2026 के लिए एक शेयर पर 235 प्रतिशत का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। कंपनी ने हर एक शेयर पर 23.50 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। बता दें, इस डिविडेंड के लिए SML Mahindra Ltd ने 3 जुलाई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी की 42वीं एनुअल जनरल मीटिंग 21 जुलाई 2026 को होगी।

लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी

SML Mahindra Ltd ने 2001 में एक शेयर पर 1.5 रुपये का डिविडेंड दिया था। वहीं, आखिरी बार कंपनी 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर 18 रुपये का फायदा हुआ था।

शेयरों का प्रदर्शन रहा है शानदार (SML Mahindra Ltd share performance)

सोमवार को मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 4324.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। 6 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 52 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 153 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 5341.30 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1513.05 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 6258 करोड़ रुपये का है।

5 साल में 843% का रिटर्न

दो साल में SML Mahindra Ltd के शेयरों की कीमतों में 102 प्रतिशत और तीन साल में 335 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 5 साल में यह स्टॉक 843 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, 10 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले पोजीशनल निवेशकों को अबतक 372 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

कंपनी में किसकी कितनी हिस्सेदारी? (SML Mahindra Ltd Share holdings)

दिसंबर तिमाही के शेयलहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 58.97 प्रतिशत है। वहीं, तब पब्लिक के पास 41.03 प्रतिशत हिस्सा था। पिछली तीन तिमाही से कंपनी के शेयरहोल्डिंग में कंपनी में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN