Source :- LIVE HINDUSTAN
शेयर बाजार में तेजी के बीच फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Fino Payments Bank Ltd) के शेयरों में आज भारी गिरावट दर्ज की है। कंपनी के शेयरों का भाव 19 प्रतिशत आज लुढ़क गया था। इस गिरावट के पीछे की वजह ईडी को मिली जांच की सिफारिश है।
शेयर बाजार में तेजी के बीच फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Fino Payments Bank Ltd) के शेयरों में आज भारी गिरावट दर्ज की है। कंपनी के शेयरों का भाव 19 प्रतिशत आज लुढ़क गया था। इस गिरावट के पीछे की वजह ईडी को मिली जांच की सिफारिश है।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
क्या है मामला?
रिपोर्ट के मुताबिक जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय ने प्रवर्तन निदेशालाय से जांच की सिफारिश की है। बैंक से जुड़े ऑनलाइन गेमिंग लेन-देन की जांच के लिए यह सिफारिश की गई है। हालांकि, इस पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
क्या कहा है Fino Payments Bank Ltd ने
सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार फिनो पेमेंट्स बैंक ने कहा है कि इस मामले के संबंध में DGGI हैदराबाद के अलावा किसी अन्य अथॉरिटी द्वारा उसके खिलाफ फिलहाल कोई जांच नहीं चल रही है। बैंक ने साफ किया है कि DGGI की तरफ की जा रही जांच कुछ ऐसे प्रोग्राम मैनेजरों और व्यापारियों से जुड़ा है जो फिनो पेमेंट्स बैंक सहित अन्य कई बैंक से जुड़े हैं।
कंपनी के शेयरों में भारी बिकवाली
बीएसई में आज सोमवार को फिनो पेमेंट्स लिमिटेड के शेयर 167.95 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 136 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। मार्केट के बंद होने के समय पर Fino Payments Bank Ltd के शेयरों का भाव बीएसई में 17 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 140.05 रुपये था।
पिछले एक महीने में Fino Payments Bank Ltd के शेयरों की कीमतों में 34 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में बैंक के शेयरों का भाव 37 प्रतिशत लुढ़क चुका है।
दो साल से Fino Payments Bank Ltd के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 51 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। वहीं, तीन साल में यह स्टॉक 32 प्रतिशत गिरा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



