Source :- LIVE HINDUSTAN
Stock Market Crash: एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे भारतीय शेयर बाजार भी अछूता नहीं रह जाएगा। उनका मानना है कि निफ्टी 50 इंडेक्स 2027 के अंततक 15000 तक आ सकता है।
Stock Market Crash: शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स और निफ्टी कल सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को क्रैश कर गया था। घरेलू स्टॉक मार्केट इस समय FIIs की तरफ से हो रही लगातार बिकवाली की वजह से काफी दबाव में हैं। शुक्रवार को एफआईआई ने 7536 करोड़ रुपये की बिक्री की थी। वहीं, डीआईआई ने 12293 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में घरेलू शेयर बाजार में और गिरावट देखने को मिलेगी। अगले दो साल स्टॉक मार्केट इन्वेस्टर्स के लिए काफी कठिन रहने वाले हैं। उनका मानना है कि निफ्टी50 आने वाले दो साल में 15000 तक आ सकता है।
जापान के सेंट्रल बैंक ने बढ़ाया ब्याज दर
स्टॉक मार्केट आने वाले समय में दबाव में रह सकता है। जापान के सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। जिसकी वजह से यूएस इकनॉमी पर काफी प्रेशर बढ़ेगा। 17 साल के बाद जापान के सेंट्रल बैंक ने निगेटिव रेट से बढ़ाकर 2.50 प्रतिशत ब्याज दर कर दिया है। इसकी वजह से जापान के ट्रेडरी बॉन्ड्स की डिमांड में इजाफा होगा। जापान के सेंट्रल बैंक की अगली मीटिंग 18 और 19 मार्च को होगी। जिसपर शेयर बाजार की निगाह टिकी रहेगी।
सुरक्षित जगह लगाएं पैसा
एक्सपर्ट्स का मानना है कि जापान के ट्रेजरी बॉन्ड्स में इजाफे की वजह से यूएस ट्रेजरी बॉन्ड्स पर प्रेशर बढ़ेगा। इससे अमेरिकी डॉलर कमजोर होगा साथ ही वहां महंगाई बढ़ेगी। यह सभी घटनाक्रम अमेरिकी शेयर बाजार पर काफी दबाव बढ़ाएंगे। बता दें, एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे भारतीय शेयर बाजार भी अछूता नहीं रह जाएगा। उनका मानना है कि निफ्टी 50 इंडेक्स 2027 के अंततक 15000 तक आ सकता है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले दो साल शेयर बाजार में काफी चुनौतीपूर्ण रहेंगे। उन्होंन सलाह दी है कि निवेशक सुरक्षित जगह पर इन्वेस्टमेंट करें।
जारी रहेगी गिरावट
पेस 360 से जुड़े अमित गोयल का कहना है, “इस साल के अंततक निफ्टी 21000 के नीचे जा सकता है। निफ्टी50 अगले साल भी लगातार गिरावट का सामना करेगा। अगले साल के अंततक यह 15000 के आस-पास आ सकता है।”
कहां करें निवेश?
अमित गोयल कहते हैं, “निवेशकों को लॉन्ग टर्म गवर्नमेंट बॉन्ड पर ध्यान देना चाहिए। जब तक स्थितियां बेहतर ना हो जाएं।”
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



