Home मनोरंजन समाचार 14 की उम्र में की शादी, बोल्ड सीन से मचाई थी तबाही;...

14 की उम्र में की शादी, बोल्ड सीन से मचाई थी तबाही; इनकी बायोपिक करने से पीछे हट गई थीं ये एक्ट्रेसेस

25
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/09/1200x900/ss_1775766142719_1775766151579.jpg

आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिनकी लाइफ में काफी मुश्किलें आईं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स को काफी स्ट्रगल करना पड़ता है। अब आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपनी लाइफ में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन फिर एक ऐसा समय आया जब वह स्टार बन गईं, लेकिन फिर ऐसी मौत हुई जिसकी कभी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की होगी।

सिल्क स्मिता का स्ट्रगल

दरअसल, हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह हैं सिल्क स्मिता। सिल्क स्मिता का जन्म तेलुगु परिवार में हुआ था। ये परिवार आंध्रप्रदेश के एक छोटे गांव में रहता था। आर्थिक तंगी की वजह से सिल्क को चौथी क्लास के बाद अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद वह अपनी मां के साथ घर का काम करने में मदद करने लग गई थीं।

शादी तोड़ी

हैरानी की बात यह है कि सिल्क के पैरेंट्स ने उनकी शादी को बिना उनकी मर्जी के फिक्स कर दी। 14 साल की उम्र में फिर सिल्क की शादी हो गई। लेकिन शादी के बाद पति और ससुराल वाले उनके साथ गलत बिहेव करने। हिंसा से भरी शादी में कुछ समय रहने के बाद फिर सिल्क ने शादी छोड़ने का फैसला किया।

इन्होंने बदली सिल्क की लाइफ

इसके बाद सिल्क ने टच अप आर्टिस्ट का काम करना शुरू कर दिया। सिल्क ने फिर फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाए। इसके बाद डायरेक्टर विनू चक्रवर्ती आए और उन्होंने सिल्क को पंख दिए। उन्होंने सिल्क के लिए स्पेशल एक्टिंग, डांसिंग क्लासेस रखी।

सिल्क स्मिता ने फिर अपनी बोल्ड एक्टिंग और इंटीमेट सीन से सिल्वर स्कीन पर गदर ही मचा दिया। 80 से 90 के दशक में हर फिल्मेकर उनका गाना जरूर रखते। सिल्क के करियर में फिर डाउनफॉल आने लगा। सिल्क फिर डिप्रेशन में रहने लगीं। वहीं 23 अक्टूबर को सिल्क पंखे से लटकी हुई पाईं। कुछ को लगा कि उन्होंने आत्महत्या की है तो कुछ को आत्महत्या पर शक हुआ।

18 साल में री 450 शादी

सिल्क स्मिता ने अपने 18 साल के करियर में 450 से ज्यादा फिल्में की हैं। सिल्क की फिर बायोपिक भी आई जिसमें विद्या बालन लीड रोल में थीं। यह फिल्म सुपरहिट थी और इसमें विद्या की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया।

इन एक्ट्रेसेस ने रिजेक्ट की फिल्में

लेकिन क्या आप जानते हैं कि विद्या से पहले कई एक्ट्रेसेस को इस फिल्म का ऑफर मिला था जिसमें से एक कंगना रनौत और बिपाशा भी थीं।

वहीं इस फिल्म के लिए विद्या ने 12 किलो वजन बढ़ाया था जो कि काफी ज्यादा हो गया था। हालांकि फिर एक्ट्रेस ने खुद को वापस फिच कर दिया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN