Home मनोरंजन समाचार 1200 करोड़ रुपये का काम है मेरे पास, जेल से बाहर आने...

1200 करोड़ रुपये का काम है मेरे पास, जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव बोले- राजा ही रहूंगा

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/28/1200x900/rjpi_1772294511543_1772294521597.jpg

राजपाल यादव का कहना है कि उनके पास 1200 करोड़ तक का काम है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह आने वाले समय में सबके पैसे चुकाएंगे जिन्होंने भी उनकी मदद की है।

राजपाल यादव कुछ दिनों पहले चेक बाउंस मामले में जेल में बंद थे। कुछ दिन जेल में रहने के बाद राजपाल फिर 17 फरवरी को रिहा हो गए थे। जेल से बाहर आने के बाद शनिवार को राजपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी और मीडिया से अपने दिल की बात की। इतना ही नहीं इस दौरान राजपाल ने बताया कि उनके पास फिलहाल 1,200 करोड़ रुपये का काम है। इसके अलावा भी राजपाल ने कई बड़े दावे किए हैं।

क्या बोले राजपाल

राजपाल ने कहा, ‘अगर राजपाल के पास एक भी रुपया नहीं है उसकी जेब में, विश्वास करो अगले 10 साल में, इस देश में हमारे 36 गेस्ट होंगे, प्यार के लिए ना कि पोजिशन के लिए।’

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर हम किसी भी डिस्ट्रिक्ट में जाएंगे, वहां कभी-कभी 15 गाड़ियां होती हैं, कभी 10 भी होती है गाड़ियां जिनमें मैं डीजल तक नहीं डालता। तो कम से कम राजपाल की देश में 7 हजार गाड़ियां हैं।’

राजपाल का एक और बड़ा दावा

राजपाल ने यह भी दावा किया कि जहां भी वह जाते हैं एक डीएम या कमिशनर उनके साथ होते हैं डिस्ट्रिक्ट में उन्हें असिस्ट करने के लिए।

अपनी संपत्ति के बारे में बोले

अपनी संपत्ति के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए राजपाल ने कहा कि उनके पास 1200 करोड़ का काम है, 4 अग्रीमेंट्स हाथ में होते हुए। उनकी कुछ फिल्में 200 करोड़ की हैं वहीं कुछ की वैल्यू 2000 करोड़। कई उनकी फिल्में और प्रोजेक्ट्स जल्द रिलीज होने वाले हैं।

जल्द सबके पैसे वापस भेजूंगा

राजपाल ने यह भी कहा कि 3-4 नाम वह लेना चाहते हैं जिन्होंने उनकी मदद की, लेकिन नहीं ले सकते कुछ वजह से। उन्होंने उन सबको थैंक्यू कहा जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया। वह बोले, ‘जिन्होंने भी मेरी मदद की, प्लीज अपने अकाउंट डिटेल्स भी भेंजे। मुझे बस आपका समय चाहिए और आपका प्यार भी। जो भी पैसा हर एक इंसान के पास से आया है उसे उनके अकाउंट में वापस भेजा जाएगी थैंक्यू के साथ।’

राजा था, हूं और रहूंगा

वह आगे बोले, ‘राजपाल यादव कभी डूबा हुआ नहीं था, उलझा हुआ था। आखिर में फिर राजपाल बोले, राजा था, राजा हूं और राजा ही रहूंगा। राजा चाहे जेल में हो या जंगल में, राजा-राजा होता है।’

राजपाल की अपकमिंग फिल्म

बता दें कि राजपाल अब भूत बंगला में नजर आने वाले हैं जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और तब्बू अहम किरदार में हैं। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN