Home मनोरंजन समाचार 12 फैमिली ड्रामा फिल्में, सबकी रेटिंग 8 से ज्यादा, लिस्ट में हॉलीवुड...

12 फैमिली ड्रामा फिल्में, सबकी रेटिंग 8 से ज्यादा, लिस्ट में हॉलीवुड से लेकर साउथ तक की मूवीज

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/04/1200x900/4th_march_ott_1772589357302_1772589362453.jpg

ओटीटी के आने के बाद लोग हॉलीवुड, बॉलीवुड, कोरिया, साउथ हर जगह की फिल्में देखने लगे हैं। यही कारण है कि हमने हॉलीवुड, बॉलीवुड, कोरिया और साउथ की बेस्ट फैमिली ड्रामा फिल्मों की लिस्ट तैयार की है।

हैप्पी होली! होली वाले दिन या फिर वीकेंड पर आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर घर पर कुछ देखना चाहते हैं? हां! बढ़िया। हमने एक लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में 8 से ज्यादा रेटिंग वाली फैमिली ड्रामा फिल्म्स हैं। लिस्ट देखिए और अगर आपने कोई फिल्म नहीं देखी है तो उसे अपने फैमिली टाइम में शामिल कर लीजिए।

1. साउथ की फैमिली ड्रामा फिल्में

पेरांबू (2018)

IMDb रेटिंग: 8.7

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

कहानी: इसमें एक पिता (ममूटी द्वारा निभाया गया) की इमोशनल कहानी दिखाई गई है जो सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित अपनी बेटी की देखभाल करता है।

बैंगलोर डेज (2014)

IMDb रेटिंग: 8.3

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार

कहानी: तीन कजिन – दिव्या, कुट्टन और अर्जुन, बैंगलोर में रहने का सपना देखते हैं। जब वे बैंगलोर जाते हैं तब उन्हें अपने बारे में कई नई बातें पता चलती हैं।

दृश्यम (2013 – मलयालम)

IMDb रेटिंग: 8.4

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार

कहानी: आपने हिंदी वाली ‘दृश्यम’ देखी होगी, लेकिन मलयालम वाली ‘दृश्यम’ की रेटिंग ज्यादा है। इसमें एक आम आदमी होता है जो अपने परिवार के एक्सीडेंटल क्राइम को छिपाने के लिए हर हद पार कर जाता है। पब्लिक का मानना ​​है कि ओरिजिनल मलयालम वर्शन अपने ग्राउंडेड रियलिज्म की वजह से ज्यादा अच्छी है।

2. हॉलीवुड की फैमिली ड्रामा फिल्में

द फादर (2020)

IMDb रेटिंग: 8.2

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

कहानी: एक आदमी जब बूढ़ा होता है तब अपनी बेटी की मदद लेने से मना कर देता है। जब वह यह समझने की कोशिश करता है कि उसके आस-पास क्या हो रहा है, तो उसे अपनी फैमिली, अपने मन और यहां तक कि अपनी असलियत पर भी शक होने लगता है।

कोको (2017)

IMDb रेटिंग: 8.4

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार

कहानी: मिगुएल एक उभरता हुआ कलाकार है। जब उसे पता चलता है कि उसके परिवार में पीढ़ियों से संगीत पर पाबंदी लगी हुई है तब वह इस पांबदी के बारे में पता लगाने की कोशिश करता है।

ग्रैन टोरिनो (2008)

IMDb रेटिंग: 8.1

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

कहानी: एक रिटायर्ड, गुस्सैल वेटरन अपने हमोंग पड़ोसियों के साथ एक अनोखा रिश्ता बनाता है। यह मुक्ति और त्याग को इस तरह से दिखाता है कि यह बहुत ही असली लगता है।

बॉलीवुड की फैमिली ड्रामा फिल्में

तारे जमीन पर (2007)

IMDb रेटिंग: 8.3

ओटीटी प्लेटफॉर्म: यूट्यूब

कहानी: एक बच्चा डिस्लेक्सिया से जूझ रहा होता है। उसका परिवार ये बात समझ नहीं पाता है और उसे बोर्डिंग स्कूल भेज देता है। वहां उसे एक टीचर मिलता है जो उसे समझता है।

3 इडियट्स (2009)

IMDb रेटिंग: 8.4

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

कहानी: इसमें तीन अलग-अलग स्टूडेंट की कहानी दिखाई गई है। ये कॉमेडी फिल्म है।

दंगल (2016)

IMDb रेटिंग: 8.3

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

कहानी: ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित। इस फिल्म में एक पिता की कहानी दिखाई गई है जो अपने बेटियों को गोल्ड मेडल के लिए तैयार करते हैं।

dकोरियन फैमिली ड्रामा

पैरासाइट (2019)

IMDb रेटिंग: 8.5

ओटीटी प्लेटफॉर्म: सोनी लिव और अमेजन प्राइम वीडियो

कहानी: इसमें दो बहुत अलग परिवारों को दिखाया गया है—एक गरीब और एक अमीर।

मिरेकल इन सेल नंबर 7 (2013)

IMDb रेटिंग: 8.1

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

कहानी: इस फिल्म में एक मानसिक रूप से बीमार पिता को गलत तरीके से जेल में डालने और उसकी बेटी की उससे मिलने की कोशिश को दिखाया गया है।

आयला: द डॉटर ऑफ वॉर (2017)

IMDb रेटिंग: 8.2

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

कहानी: कोरियाई युद्ध के दौरान सार्जेंट सुलेमान को युद्ध के मैदान में एक छोटी लड़की मिलती है। वह उसे अपने साथ ले जाता है और उसका नाम आयला रखता है। 15 महीने बाद, सुलेमान की ब्रिगेड को बताया जाता है कि वे तुर्की लौट रहे हैं। हालांकि, सुलेमान अपनी बेटी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं होता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN