Source :- LIVE HINDUSTAN
Redmi Note 15 5G स्पेशल एडिशन भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा। यह फोन 108MP कैमरा, प्रीमियम विगेन लेदर डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आएगा।
Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने जनवरी 2026 में Redmi Note 15 लॉन्च किया था। अब Redmi Note 15 5G के Special Edition को भारत में 2 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Flipkart के जरिए उपलब्ध होगा और इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। इस स्पेशल एडिशन फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन बताया जा रहा है, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाता है। कंपनी ने इसे “Faster. Bolder. Simply Better” टैगलाइन के साथ टीज़ किया है, जिससे साफ है कि यह फोन परफॉर्मेंस और लुक दोनों पर फोकस करेगा।
टीजर के अनुसार, यह फोन रेड कलर में आएगा और इसमें विगेन लेदर फिनिश दी जाएगी, जो इसे प्रीमियम लुक देती है। इसके अलावा फोन के किनारों और कैमरा मॉड्यूल के आसपास गोल्डन एक्सेंट देखने को मिल सकते हैं, जिससे यह और भी आकर्षक लगेगा। यह डिजाइन पहले चीन में लॉन्च हुए स्पेशल एडिशन जैसा हो सकता है।
Redmi Note 15 5G Special Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
स्पेशल एडिशन के फीचर्स स्टैंडर्ड Redmi Note 15 5G जैसे ही होंगे। इसका मतलब है कि इसमें 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम और गेमिंग के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देता है।
कैमरा और बैटरी भी दमदार
Redmi Note 15 5G में 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो हाई-क्वालिटी फोटो क्लिक करने में सक्षम है। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छा ऑप्शन है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5520mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो लंबे समय तक चल सकती है और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
स्टोरेज और सॉफ्टवेयर
फोन में 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। इसके अलावा स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित HyperOS 2 पर चलता है, जिससे यूजर को नया और स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है।
Redmi Note 15 5G की संभावित कीमत
फिलहाल कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन स्टैंडर्ड Redmi Note 15 5G की कीमत 21,000 रुपए के आसपास है, ऐसे में स्पेशल एडिशन की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



