Home टेक न्यूज़ 103 रुपये का धांसू प्रीपेड प्लान, ग्राहक चुन सकेंगे अपना पसंदीदा OTT...

103 रुपये का धांसू प्रीपेड प्लान, ग्राहक चुन सकेंगे अपना पसंदीदा OTT पैक, डेटा भी मिलेगा

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रिलायंस जियो के पास मात्र 103 रुपये का एक धांसू प्रीपेड प्लान है। यह छोटू प्रीपेड प्लान OTT (ओवर-द-टॉप) बेनिफिट के साथ आता है। कंपनी इस प्लान में ग्राहकों को अपना पसंदीदा ओटीटी पैक चुनने की सुविधा दे रही है।

रिलायंस जियो के पास मात्र 103 रुपये का एक धांसू प्रीपेड प्लान है। अब आप सोच रहे होंगे आखिर इसमें खास क्या है। दरअसल, जियो का यह छोटू प्रीपेड प्लान OTT (ओवर-द-टॉप) बेनिफिट के साथ आता है, और इसमें कुछ डेटा भी मिलता है। बता दें कि यह एक प्रीपेड डेटा वाउचर है, न कि सर्विस वैलिडिटी वाला बंडल प्लान। यह प्लान यूजर्स के लिए 4G डेटा बंडल करता है, और यह आपको देश के हर टेलीकॉम सर्कल में मिलेगा। कंपनी के वेबसाइट के साथ यह प्लान Flexi Pack लेबल के साथ लिस्टेड है। कंपनी इस प्लान में ग्राहकों को अपना पसंदीदा ओटीटी पैक चुनने की सुविधा दे रही है। चलिए डिटेल में जानते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ…

रिलायंस जियो 103 रुपये के प्रीपेड प्लान के बेनिफिट्स

रिलायंस जियो का 103 रुपये का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह डेटा प्लान है और इसमें कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती है यानी इस प्लान को यूज करने के लिए पहले से कोई एक्टिव प्रीपेड प्लान होना चाहिए। इस प्लान में ग्राहकों को 5GB बल्क डेटा मिलता है, और यह 5GB हाई-स्पीड 4G डेटा है। अगर इतना डेटा खत्म हो जाए, और अगर आपके बेस प्लान में भी डेटा नहीं बचा है, तो आपको और डेटा पाने के लिए फिर से डेटा वाउचर से रिचार्ज करना होगा।

जैसा कि हमने बताया, कंपनी इस प्लान में ग्राहकों को अपना पसंदीदा ओटीटी पैक चुनने की सुविधा दे रही है। कंपने ने ग्राहकों को ओटीटी पैक के तीन ऑप्शन दिए हैं। ग्राहक इन तीन पैक में से अपना पसंदीदा पैक चुन सकते हैं। नीचे देखें किस पैक में क्या मिलेगा…

ऑप्शन 1 – हिंदी एंटरटेनमेंट: JioHotstar, SonyLIV, Zee5

ऑप्शन 2 – इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट: JioHotstar, FanCode, Lionsgate, Discovery+

ऑप्शन 3 – रीजनल एंटरटेनमेंट: JioHotstar, Sun NXT, Kancha Lanka, Hoichoi

जियो का कहना है कि यूजर्स अपनी पसंद का OTT (ओवर-द-टॉप) बंडल चुन सकते हैं और रिडीम करने की तारीख से अगले 28 दिनों तक अपने चुने हुए OTT ऐप्स ऑप्शन का फायदा ले सकते हैं। लेकिन यूजर्स को रिचार्ज के 28 दिनों के अंदर रिडीम करना होगा। यूजर्स इन बेनिफिट्स को पाते रहने के लिए इस खास प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करना जारी रख सकते हैं। ध्यान रहें कि Sony LIV, ZEE5, Liongate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, FanCode और Hoichoi सब्सक्रिप्शन का फायदा JioTV ऐप के जरिए मिलेगा। हालांकि, जियो का कोई एकलौता प्लान नहीं है, जिसमें ओटीटी बेनिफिट मिल रहा है। जियो पहले से ही अपने कई प्रीपेड प्लान्स में JioHotstar मोबाइल/TV समेत अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का फ्री एक्सेस प्रदान कर रहा है।

इस कीमत में Jio, Airtel , Vi के डेटा पैक हैं। देखें लिस्ट…

जियो का 100 रुपये का डेटा पैक: यह 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें कुल 5GB डेटा मिलता है। प्लान में 30 दिनों के लिए JioHotstar (mobile /TV) सब्सक्रिप्शन शामिल है।

एयरटेल का 100 रुपये का डेटा पैक: यह 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें कुल 6GB डेटा मिलता है। प्लान में 1 महीने के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन शामिल है।

वीआई का 101 रुपये का डेटा पैक: यह 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें कुल 5GB डेटा मिलता है। प्लान में 1 महीने के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन शामिल है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN