Home टेक न्यूज़ 10,100mAh बैटरी वाला सस्ता टैबलेट, 97 दिनों तक चलेगी बैटरी, कीमत 16...

10,100mAh बैटरी वाला सस्ता टैबलेट, 97 दिनों तक चलेगी बैटरी, कीमत 16 हजार से कम

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Honor Pad X8b launched: ऑनर ने सऊदी अरब के मार्केट में Honor Pad X8b नाम का एक नया टैबलेट लॉन्च किया है। यह टैबलेट 10,100mAh बैटरी के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि इसमें 97 दिनों का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। देखें कीमत और खासियत की डिटेल

Honor Pad X8b launched: ऑनर ने सऊदी अरब के मार्केट में Honor Pad X8b नाम का एक नया टैबलेट लॉन्च किया है। यह Snapdragon 680 4G चिपसेट के साथ आता है, जो अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया 4 साल पुराना चिपसेट है। लेकिन अच्छी बात यह है कि यह Android 16 ओएस पर बेस्ड मैजिकओएस 10 पर चलता है। यह टैबलेट 10,100mAh बैटरी के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि इसमें 97 दिनों का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा, यानी अगर आप इसे फुल चार्ज करके रख देते हैं और यूज नहीं करते हैं, तो भी बैटरी 97 दिनों तक एक्टिव रहेगी। इसकी कीमत 16,000 रुपये से भी कम है। चलिए डिटेल में जानते हैं इसकी कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ…

Honor Pad X8b की खासियत

इसमें 11 इंच का टीएफटी एलसीडी आईपीएस आई कम्फर्ट फुलव्यू डिस्प्ले है, जो 90 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट और सनलाइट मोड में 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है। डिस्प्ले ऑनर आई कम्फर्ट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो ईबुक मोड और डायनामिक डिमिंग देता है। साथ ही, यह ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री के लिए TÜV राइनलैंड सर्टिफाइड भी है।

इसमें 4 साल पुराना स्नैपड्रैगन 680 4G चिपसेट है, जिसे एड्रेनो 610 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है और यह Android 16 पर बेस्ड मैजिकओएस 10 पर चलता है। हालांकि, स्पेक्स सेक्शन में LTE वर्जन का जिक्र है, लेकिन बाय नाउ पेज पर सिर्फ 4GB+128GB के सिंगल मेमोरी ऑप्शन के साथ वाई-फाई वेरिएंट लिस्ट किया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसके स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

97 दिनों का स्टैंडबाय टाइम

पीछे और आगे दोनों तरफ 5 मेगापिक्सेल का कैमरा है। इसमें 10,100mAh की बैटरी है, जिसमें स्मार्ट एनर्जी सेवर फीचर है। कंपनी का दावा है कि इसमें 97 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम मिल सकता है। यह लाइटवेट है और इसका वजन लगभग 499 ग्राम है, और यह 7.25 एमएम पतला है। ऑनर का यह भी कहना है कि उन्होंने Honor Pad X8a के मुकाबले चेसिस की ताकत में 90% सुधार किया है और इसे स्विट्जरलैंड SGS से ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन और क्रश रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिला है। दमदार साउंड के लिए इसमें चार स्पीकर लगे हैं।

कीमत और कलर ऑप्शन

यह अभी सऊदी अरब में एक ही स्पेस ग्रे कलर और Wifi 4GB+128GB मेमोरी ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसकी कीमत SAR 649 (करीब 15,600 रुपये) है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN