Home व्यापार समाचार 10 टुकड़ों में बंट चुका है शेयर, 1 साल में किया पैसा...

10 टुकड़ों में बंट चुका है शेयर, 1 साल में किया पैसा डबल, कीमत 30 रुपये से कम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आज 6 अप्रैल को Spice Lounge Food Works के 9000 शेयरों की खरीद और बिक्री हुई है। एक हफ्ते का औसतन ट्रेडिंग वॉल्यूम 22000 शेयरों का है। वहीं, एक महीने का औसतन ट्रेडिंग वैल्यूम 40,000 शेयरों का है।

Mulitbagger Stock: Spice Lounge Food Works के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। 30 रुपये से कम की कीमत वाले इस स्टॉक को आज खरीदने की होड़ सी आज मची थी। 5 प्रतिशत की उछाल के बाद इस स्टॉक का भाव बीएसई में 27.82 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। तीन सत्रों में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 15.70 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

आज 6 अप्रैल को Spice Lounge Food Works के 9000 शेयरों की खरीद और बिक्री हुई है। एक हफ्ते का औसतन ट्रेडिंग वॉल्यूम 22000 शेयरों का है। वहीं, एक महीने का औसतन ट्रेडिंग वैल्यूम 40,000 शेयरों का है।

1 साल में पैसा किया दोगुना

इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में बीते एक साल के दौरान 158 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। कंपनी का 52 वीक हाई 72.20 रुपये और 52 वीक लो लेवल 9.60 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1939 करोड़ रुपये का है।

10 टुकड़ों में बंट चुका है शेयर

दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 581 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 2277 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, 2025 में कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। तब कंपनी के शेयरों को कंपनी ने 10 हिस्सों में बांट दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN