Home व्यापार समाचार 10 टुकड़े में बंटा पेनी स्टॉक, अब कंपनी बांटेगी बोनस शेयर, लगातार...

10 टुकड़े में बंटा पेनी स्टॉक, अब कंपनी बांटेगी बोनस शेयर, लगातार 4 दिन से तूफानी तेजी

21
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्ट्रिंग मेटावर्स के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 9.15 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर लगातार 4 दिन से अपर सर्किट पर हैं। कंपनी अब अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने की तैयारी में है।

पेनी स्टॉक स्ट्रिंग मेटावर्स रॉकेट बना हुआ है। स्ट्रिंग मेटावर्स के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 9.15 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर लगातार 4 दिन से अपर सर्किट पर हैं। चार दिन में स्ट्रिंग मेटावर्स लिमिटेड के शेयर 20 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने की तैयारी में है। स्ट्रिंग मेटावर्स ने मजबूत रिटेल भागेदारी के साथ अपने ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के सफलतापूर्वक कंप्लीट होने की घोषणा की है। स्ट्रिंग मेटावर्स ने हाल में अपने शेयर का बंटवारा किया है।

बोनस शेयर बांटने पर विचार करेगा कंपनी का बोर्ड
स्ट्रिंग मेटावर्स लिमिटेड का बोर्ड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने की तैयारी में है। कंपनी के बोर्ड की 29 अप्रैल 2026 को बैठक है। इस मीटिंग में कंपनी का बोर्ड निवेशकों को बोनस शेयर देने पर विचार करेगा। स्ट्रिंग मेटावर्स लिमिटेड का बोर्ड अगर बोनस शेयर बांटने की मंजूरी देता है, तो यह पहला मौका होगा जब शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा मिलेगा। स्ट्रिंग मेटावर्स के ऑफर फॉर सेल को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 149 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 495 पर्सेंट सब्सक्राइब हुआ है। ऑफर-फॉर-सेल (OFS) कंप्लीट होने के बाद स्ट्रिंग मेटावर्स को उम्मीद है कि वह मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग से जुड़े रिक्वॉयरमेंट्स को पूरा कर लेगी।

10 टुकड़े में बंट चुका है कंपनी का शेयर
स्ट्रिंग मेटावर्स लिमिटेड (String Metaverse) का शेयर 10 टुकड़ों में बंट चुका है। आईटी एनेबल्ड इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी स्ट्रिंग मेटावर्स ने 24 अप्रैल 2026 को अपने शेयर को 10 टुकड़े में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा। कंपनी का मार्केट कैप सोमवार 27 अप्रैल को 1065 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

451% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
स्ट्रिंग मेटावर्स लिमिटेड के शेयर 451 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 8 नवंबर 2024 को 1.66 रुपये पर थे। स्ट्रिंग मेटावर्स के शेयर 27 अप्रैल 2026 को 9.15 रुपये पर पहुंच गए हैं। स्ट्रिंग मेटावर्स लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 32.44 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 7.20 रुपये है। स्ट्रिंग मेटावर्स में प्रमोटर की हिस्सेदारी 81.79 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 18.21 पर्सेंट है। BSE पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, कंपनी के शेयरों में पिछले 3 साल में 6435 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले 10 साल में कंपनी के शेयर 9050 पर्सेंट उछल गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN