Home व्यापार समाचार 10 टुकड़े में बंट चुका है यह मल्टीबैगर, अब 5 बोनस शेयर...

10 टुकड़े में बंट चुका है यह मल्टीबैगर, अब 5 बोनस शेयर देने जा रही कंपनी, 2000% से ज्यादा चढ़ गए हैं शेयर

31
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर सिस्टम्स अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है। कंपनी 5:7 के रेशियो में बोनस शेयर बांटेगी। कंपनी अपने शेयर को भी 10 टुकड़े में बांट चुकी है।

स्मॉलकैप कंपनी आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर सिस्टम्स अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है। आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर अपने निवेशकों को 5:7 के रेशियो में बोनस शेयर बांटेगी। यानी, कंपनी हर 7 शेयर पर 5 बोनस शेयर देगी। आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 10 अप्रैल 2026 फिक्स की है। इससे पहले, कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 5 साल में 2000 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर के शेयर शुक्रवार को NSE में 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 42.85 रुपये पर बंद हुए हैं।

10 टुकड़े में शेयर बांट चुकी है कंपनी
आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर सिस्टम्स अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर सिस्टम्स ने सितंबर 2025 में अपने शेयर को 10 टुकड़े में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है। आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर का मार्केट कैप शुक्रवार 20 मार्च 2026 को 1070 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर सिस्टम्स में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 21.06 पर्सेंट थी, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 78.94 पर्सेंट रही।

5 साल में 2000% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
स्मॉलकैप कंपनी आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर सिस्टम्स के शेयर पिछले 5 साल में 2053 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 18 मार्च 2021 को 1.99 रुपये पर थे। आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर के शेयर 20 मार्च 2026 को 42.85 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 2834 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर सिस्टम्स के शेयर 861 पर्सेंट उछल गए हैं। दो साल में कंपनी के शेयरों में 211 पर्सेंट की तेजी आई है।

6 महीने में 45% से ज्यादा टूट गए हैं कंपनी के शेयर
आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर सिस्टम्स के शेयर पिछले कुछ महीनों से दबाव में हैं। कंपनी के शेयर पिछले 6 महीने में 45 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर 22 सितंबर 2025 को 78.81 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 20 मार्च 2026 को 42.85 रुपये पर बंद हुए हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 49 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। अगर पिछले एक महीने की बात करें तो कंपनी के शेयर 64 पर्सेंट से अधिक गिर गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 121.60 रुपये से लुढ़कते हुए 42.85 रुपये पर बंद हुए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN