Home  लाइफस्टाइल समाचार 1 लीटर दूध से फटाफट बन जाएगी प्रोटीन से भरपूर चीज स्लाइस,...

1 लीटर दूध से फटाफट बन जाएगी प्रोटीन से भरपूर चीज स्लाइस, सीख लें बनाना

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Cheese Slice Make At Home: बाजार में मिलने वाले चीज स्लाइस को बच्चों से दूर करना चाहती हैं लेकिन बच्चे हर वक्त उसी की डिमांड करते हैं। तो अबकी बार घर में ही चीज स्लाइस बनाने का तरीका सीख लें। ये रेसिपी आपके काम आएगी।

बच्चों को चीज खूब पसंद आती है। लेकिन मार्केट वाली चीज में नमक की मात्रा काफी ज्यादा होती है साथ ही इनमे इमल्सीफायर, प्रिजरवेटिव्स वगैरह भी होते हैं। जिसे हर रोज बच्चे को खिलाना हार्मफुल हो सकता है। और, बच्चे अक्सर चीज स्लाइस खाने की डिमांड करते हैं और इसके बिना आपके सैंडविच और बर्गर की रेसिपी भी पूरी नहीं होती। तो इन चीज स्लाइस को घर में ही बनाकर रख लें। इसे बनाने का तरीका बिल्कुल आसान है और ये आपको मार्केट वाले चीज स्लाइस जैसा ही उमामी टेस्ट देगा। तो फटाफट सीख लें घर में आसान तरीके से चीज स्लाइस बनाने का तरीका। सबसे खास बात कि इन चीज में नमक आप हेल्थ के मुताबिक डाल सकते हैं और साथ ही बगैर किसी प्रिजरवेटिव्स और केमिकल के ये मार्केट की चीज स्लाइस से सेफ है। तो इसे बनाकर रख लें और बच्चे या घर के बड़े जब भी खाना चाहे उन्हें सैंडविच बनाकर दें। इसका टेस्ट लाजवाब होगा। साथ ही घर में चीज स्लाइस बनाना भी बिल्कुल आसान है, नोट कर लें रेसिपी।

चीज स्लाइस बनाने की सामग्री

एक लीटर फुल फैट मिल्क

दो से तीन चम्मच व्हाइट विनेगर

एक चम्मच नमक

दो चम्मच जिलेटिन पाउडर

चीज स्लाइस बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले पैकेट वाला दूध लें। फुल फैट मिल्क होगा तो अच्छा हैं नहीं तो आप कोई भी मिल्क ले सकते हैं।
  • इस दूध को किसी बर्तन में पलटकर गैस पर रखकर गर्म करें। ध्यान रहे इस दूध को उबालना नहीं है। केवल इतना गर्म करना है कि आपकी उंगली 10 सेकेंड दूध में डालने पर गर्माहट को सह सके।
  • अब इसमे व्हाइट विनेगर या नींबू के रस को निचोड़कर दो से तीन चम्मच डालें।
  • दूध को चलाएं और थोड़ी ही देर में पूरा दूध फट डाएगा। इसे छानकर पानी को अलग कर लें।
  • निकले हुए पनीर वाले पार्ट को मिक्सी के जार में डालें। साथ ही दो चम्मच फटे दूध के पानी को डालकर चलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। जिससे ये बिल्कुल स्मूद हो जाए।
  • तैयार स्मूद पेस्ट को पैन में डालें और उसमे दो चम्मच दूध, एक चम्मच नमक और दो चम्मच अगर-अगर पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
  • अच्छी तरह से फेंट लें और बिल्कुल स्मूद कर लें।
  • बस इसे किसी थाली या प्लेट पर बिल्कुल पतला फैलाकर फ्रिज में सेट कर लें।
  • तैयार है आपकी होममेड चीज, इसे रोटी, ब्रेड, सैंडविंच में लगाकर खाएं और प्रोटीन की कमी को डाइट से दूर कर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN