Home व्यापार समाचार 1 लाख रुपये लगाने वाले बन गए करोड़पति, महारत्न कंपनी के शेयर...

1 लाख रुपये लगाने वाले बन गए करोड़पति, महारत्न कंपनी के शेयर ने किया मालामाल

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयरों ने 22 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों ने यह कमाल बोनस शेयर और शेयर के बंटवारे के दम पर दिखाया है।

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के बाद भी गुरुवार को महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयरों में अच्छी तेजी आई है। BSE का सूचकांक सेसेंक्स गुरुवार को 829 अंक से ज्यादा लुढ़क गया, लेकिन भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयर 4 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 267.90 रुपये पर बंद हुए हैं। महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स ने 22 साल पहले कंपनी के शेयरों पर दांव लगाने वाले शेयरधारकों को मालामाल कर दिया है। भेल के शेयरों ने 22 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयरों ने यह कमाल बोनस शेयर और शेयर के बंटवारे के दम पर दिखाया है। पिछले 22 साल में भेल ने 2 बार बोनस शेयर दिए हैं और एक बार अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) किया है।

1 लाख रुपये के ऐसे बना दिए 1 करोड़ रुपये
महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयर 19 मार्च 2004 को 37.69 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 19 मार्च 2004 को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे कंपनी के 2650 शेयर मिलते। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (भेल) ने साल 2004 से लेकर अब तक अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर बांटे हैं। साथ ही, कंपनी ने एक बार अपने शेयर का भी बंटवारा किया है। अगर महारत्न कंपनी की तरफ से दिए गए बोनस शेयरों और शेयर के बंटवारे को जोड़ लें तो कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 39,750 शेयर पहुंच जाती है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयर गुरुवार 12 मार्च 2026 को 267.90 रुपये पर बंद हुए हैं। ऐसे में 39,750 शेयरों की मौजूदा वैल्यू 1.06 करोड़ रुपये है।

महारत्न कंपनी ने 2 बार दिए हैं बोनस शेयर
महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने साल 2004 से लेकर अब तक 2 बार बोनस शेयर दिए हैं। कंपनी ने मई 2007 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा है। कंपनी ने सितंबर 2027 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया है। इसके अलावा, महारत्न कंपनी भेल ने अपने शेयर का भी बंटवारा किया है। कंपनी ने अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने अक्टूबर 2011 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा है।

5 साल में 400% से ज्यादा उछल गए हैं भेल के शेयर
महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयर पिछले पांच साल में 400 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 12 मार्च 2021 को 53.40 रुपये पर थे। भेल के शेयर 12 मार्च 2026 को 267.90 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 416 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में भेल के शेयर 248 पर्सेंट चढ़ गए हैं। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 305.85 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 188.85 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN