Source :- LIVE HINDUSTAN
कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 6 मार्च 2026 तय की गई है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज होंगे, वही बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे।
LKP Finance Limited Share: एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़ा तोहफा घोषित किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा प्रस्तावित बोनस शेयर जारी करने के फैसले को अब पोस्टल बैलेट के जरिए शेयरधारकों की मंजूरी भी मिल गई है। इसके साथ ही निवेशकों के लिए अतिरिक्त शेयर पाने का रास्ता साफ हो गया है। कंपनी 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करेगी, यानी जिन निवेशकों के पास कंपनी का 1 शेयर होगा, उन्हें 4 नए बोनस शेयर मुफ्त में दिए जाएंगे। सभी शेयरों का फेस वैल्यू 10 रुपये होगा और ये पूरी तरह से पेड-अप होंगे।
कंपनी ने क्या कहा
कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 6 मार्च 2026 तय की गई है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज होंगे, वही बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे। वहीं, SEBI के नियमों के मुताबिक बोनस शेयरों की डिम्ड डेट ऑफ अलॉटमेंट सोमवार, 9 मार्च 2026 रखी गई है। इसका मतलब है कि इसी तारीख को निवेशकों के डिमैट अकाउंट में नए शेयर क्रेडिट माने जाएंगे।
क्या है डिटेल
कंपनी को बोनस शेयर जारी करने के लिए बीएसई से इन-प्रिंसिपल मंजूरी भी मिल चुकी है। आधिकारिक सूचना के मुताबिक कंपनी कुल 6,14,46,600 नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। सभी बोनस शेयर डिमेटरियलाइज्ड फॉर्म में ही दिए जाएंगे। 4:1 के इस रेशियो का सीधा फायदा लंबे समय से निवेश किए बैठे शेयरधारकों को मिलेगा। आम तौर पर बोनस इश्यू के बाद शेयर की लिक्विडिटी बढ़ती है और छोटे निवेशकों की भागीदारी भी बढ़ सकती है।
शेयरों के हाल
शेयर प्राइस की बात करें तो 23 फरवरी 2026 को दोपहर कारोबार के दौरान बीएसई पर कंपनी का शेयर 985 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव 962.60 रुपये से करीब 2.33 फीसदी ऊपर है। दिन के कारोबार में शेयर 960 रुपये के निचले स्तर से लेकर 994 रुपये के ऊपरी स्तर तक गया। आज अब तक करीब 6,908 शेयरों में कारोबार हो चुका है। बीते एक साल में यह शेयर 294.71 रुपये के लो और 1,179.80 रुपये के हाई के बीच झूल चुका है। कंपनी का मार्केट कैप लगभग 1,513 करोड़ रुपये के आसपास है।
एक्सपर्ट की राय
तकनीकी नजरिए से देखें तो मार्केट एक्सपर्ट ए आर रामचंद्रन का कहना है कि डेली चार्ट पर शेयर में कमजोरी के संकेत दिख रहे हैं और 1040 रुपये के पास मजबूत रेजिस्टेंस है। अगर शेयर 910 रुपये के सपोर्ट से नीचे क्लोज करता है तो निकट भविष्य में 810 रुपये तक गिरावट आ सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



