Home व्यापार समाचार 1 पर 5 बोनस शेयर देने वाली है यह कंपनी, डिविडेंड का...

1 पर 5 बोनस शेयर देने वाली है यह कंपनी, डिविडेंड का भी तोहफा, आपका है दांव?

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बीते दिनों कंपनी के बोर्ड ने 5:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की और प्रति शेयर ₹4 का डिविडेंड देने की सिफारिश की। कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने के लिए 24 जून, 2026 की तारीख तय की है।

ZF commercial vehicle control systems share: अगर ऑटो सेक्टर से जुड़ी कंपनी ZF कॉमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम इंडिया के शेयर हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, यह कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने वाली है। बीते दिनों कंपनी के बोर्ड ने 5:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की और प्रति शेयर ₹4 का डिविडेंड देने की सिफारिश की।

बोनस शेयर का मतलब?

ZF कॉमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम इंडिया के बोर्ड ने 5:1 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने को भी मंजूरी दी। इसका मतलब है कि शेयरधारकों को उनके पास मौजूद प्रत्येक पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयर के बदले पांच बोनस इक्विटी शेयर मिलेंगे। कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने के लिए 24 जून, 2026 की तारीख तय की है। बोनस शेयर जारी होने के बाद, कंपनी की पेड-अप इक्विटी शेयर पूंजी 1.89 करोड़ इक्विटी शेयरों से बढ़कर 11.38 करोड़ इक्विटी शेयर हो जाएगी।

डिविडेंड की सिफारिश

ZF कॉमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹5 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹4 के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। यदि आगामी AGM में शेयरधारकों द्वारा इस डिविडेंड को मंजूरी दे दी जाती है तो इसका भुगतान 22 अगस्त, 2026 को या उससे पहले कर दिया जाएगा। कंपनी ने डिविडेंड की पात्रता के लिए 10 जुलाई, 2026 की तारीख को ‘रिकॉर्ड डेट’ के रूप में निर्धारित किया है।

कंपनी के तिमाही नतीजे

ZF कॉमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम के तिमाही नतीजों की बात करें तो मार्च तिमाही में परिचालन से ₹1155 करोड़ का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया। टैक्स से पहले का प्रॉफिट ₹197 करोड़ रहा जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹169 करोड़ था। यह लगभग 16% YoY की वृद्धि को दिखाता है। Q4FY26 में टैक्स के बाद का प्रॉफिट ₹146 करोड़ रहा जबकि Q4FY25 में यह ₹127 करोड़ था। इस तरह इसमें लगभग 15% YoY की वृद्धि दर्ज की गई। इस तिमाही के लिए प्रति शेयर आय (EPS) ₹77.14 रही जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹66.81 थी।

कंपनी की बात करें तो कमर्शियल वाहनों के लिए ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और संबंधित सेवाओं के निर्माण के काम में जुड़ी है। यह कंपनी कमर्शियल वाहन सेगमेंट के लिए ब्रेकिंग सिस्टम, वाहन नियंत्रण प्रणाली और अपग्रेडेड मोबिलिटी तकनीकों के क्षेत्र में काम करती है। ZF कॉमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम के शेयर की बात करें तो शुक्रवार को यह 2.80% बढ़कर 14,516 रुपये पर बंद हुआ है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN