Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर आप कम बजट में एक बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Motorola के ये फोन आपके लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में आपको 3 दिन तक चलने वाली बैटरी, जबरदस्त कैमरा और स्मूद प्रोसेसर मिलता है।
Best Motorola Smartphones Under Rs 15000: स्लो चलने और दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन से परेशान हो चुके हैं और सस्ते में अच्छा फोन खरीदना चाहते हैं तो Motorola ये स्मार्टफोन्स आपके लिए बेस्ट हैं। मोटोरोला के इन फोन्स में आपको बड़ी रैम, शानदार कैमरा और बढ़िया प्रोसेसर मिल जाएगा। इस लिस्ट में आने वाले मोटोरोला के सबसे सस्ते स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपये है। इस लिस्ट में Motorola g05, Motorola g35 5G, Motorola g45 5G फोन शामिल हैं। तो आइए डिटेल में आपको बताते हैं मोटोरोला के इन शानदार स्मार्टफोन्स के बारे में:
Motorola G35 5G: कीमत और फीचर्स
Motorola G35 5G एक बढ़िया ऑप्शन है। इस फोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत को 11,999 रुपए में फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।फोन में 6.7 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 12GB तक रैम है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 20W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और लंबे समय तक चलता है।
Motorola G57 Power 5G की कीमत और खासियत
स्मार्टफोन में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले है। फोन को फ्लिपकार्ट से 14,999 रुपए में खरीद सकते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity सीरीज का प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जिससे आप अच्छी क्वालिटी की फोटो क्लिक कर सकते हैं। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा जोड़ा गया है। जिससे कम लाइट में बेहतर फोटो ली जा सकती है। रियर कैमरा से 2K तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। वहीं, फ्रंट में 8MP कैमरा है। साथ ही फोन IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H की मजबूती के साथ आया है। जो इसे पानी के छींटों और कठिन परिस्थितियों से सुरक्षित बनाने में मदद कर सकता है। सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। इसमें 7000mAh बैटरी है।
Motorola G06 Power की कीमत और फीचर्स
Motorola G06 Power को 8,999 रुपए में ख़रीदा जा रहा है। इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। फोन में स्मूद-स्क्रॉलिंग LCD स्क्रीन है जो हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती ह। फोन में जबरदस्त 7000mAh बैटरी है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP AI कैमरा सिस्टम है, जिसे बजट सेगमेंट में अच्छी फोटोग्रॉफी के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर है। डिवाइस वीगन लेदर फिनिश और IP64 डस्ट/स्प्लैश रेजिस्टेंस के साथ आता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



