Source :- LIVE HINDUSTAN
निवेशकों को कम से कम 1,600 शेयरों का एक लॉट खरीदना होगा और आगे की बोली भी 1,600 शेयर के मल्टीपल में लगानी होगी। यह इश्यू बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के जरिए लाया गया है और इसका कुल साइज करीब ₹20.10 करोड़ है, जिसमें 25 लाख नए शेयर जारी किए जा रहे हैं।
Mobilise App Lab IPO: मोबिलाइज ऐप लैब का IPO सोमवार, 23 फरवरी से खुल गया है और इसमें निवेश का मौका 25 फरवरी तक रहेगा। कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड ₹75 से ₹80 प्रति शेयर तय किया है, जबकि हर शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है। निवेशकों को कम से कम 1,600 शेयरों का एक लॉट खरीदना होगा और आगे की बोली भी 1,600 शेयर के मल्टीपल में लगानी होगी। यह इश्यू बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के जरिए लाया गया है और इसका कुल साइज करीब ₹20.10 करोड़ है, जिसमें 25 लाख नए शेयर जारी किए जा रहे हैं।
कितना हुआ सब्सक्रिप्शन
सब्सक्रिप्शन की बात करें तो दूसरे दिन तक IPO को कुल 2.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। रिटेल कैटेगरी 2.70 गुना और NII कैटेगरी 5.23 गुना बुक हो चुकी है। कंपनी को 16,72,000 शेयरों के मुकाबले 41,40,800 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं। शेयर अलॉटमेंट 26 फरवरी को फाइनल होगा और 27 फरवरी को सफल निवेशकों के डिमैट अकाउंट में शेयर ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 2 मार्च को एनएसई SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।
ग्रे मार्केट में हाल
ग्रे मार्केट में भी इस IPO को लेकर हलचल है। मोबिलाइज ऐप लैब का GMP आज ₹16 बताया जा रहा है। अगर ऊपरी प्राइस बैंड ₹80 को आधार मानें तो संभावित लिस्टिंग प्राइस करीब ₹96 हो सकता है, यानी लगभग 20% का प्रीमियम। पिछले कुछ सत्रों में GMP ₹0 से ₹16 तक पहुंच चुका है, जिससे संकेत मिलता है कि लिस्टिंग मजबूत रह सकती है। हालांकि, निवेश से पहले जोखिम और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी है।
कंपनी का कारोबार
साल 2012 में स्थापित मोबिलाइज ऐप लैब लिमिटेड आईटी सॉल्यूशंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी एंटरप्राइज सॉल्यूशंस, एसेट मैनेजमेंट, HRMS, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और स्कूल-यूनिवर्सिटी ERP जैसे प्रोडक्ट्स देती है। इसके अलावा सिंगल साइन-ऑन (SSO), AI स्टूडियो और IoT आधारित सॉल्यूशंस भी इसके पोर्टफोलियो में शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि उसके क्लाउड-बेस्ड प्लेटफॉर्म बिजनेस की एफिशिएंसी बढ़ाने और ऑटोमेशन को मजबूत करने में मदद करते हैं।
कंपनी की वित्तीय प्रदर्शन
वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी ने FY25 में शानदार ग्रोथ दिखाई है। स्टैंडअलोन प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 52% बढ़कर ₹4.71 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹3.1 करोड़ था। वहीं ऑपरेशंस से रेवेन्यू में 33.8% की बढ़ोतरी दर्ज हुई और यह ₹16.14 करोड़ तक पहुंच गया, जो FY24 में ₹12.06 करोड़ था। मजबूत मुनाफे और आय में बढ़त की वजह से निवेशकों की दिलचस्पी इस IPO में बढ़ी हुई दिख रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



