Home व्यापार समाचार ₹63 के शेयर को खरीदने की लूट, 20% का लगा अपर सर्किट,...

₹63 के शेयर को खरीदने की लूट, 20% का लगा अपर सर्किट, इस खबर का असर

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कारोबार के दौरान शेयर 75.68 रुपये तक चढ़ गया, जो पिछले क्लोज के मुकाबले 20 फीसदी के अपर सर्किट को छूता है। बाजार में यह तेजी कंपनी को मिले बड़े ऑर्डर के बाद आई है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

Penny Stock: पुणे मुख्यालय वाली यूनिवास्तु इंडिया लिमिटेड (Univastu India Limited) के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। करीब 246.47 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर 68.75 रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव 63.07 रुपये से लगभग 9 फीसदी ऊपर है। कारोबार के दौरान शेयर 75.68 रुपये तक चढ़ गया, जो पिछले क्लोज के मुकाबले 20 फीसदी के अपर सर्किट को छूता है। बाजार में यह तेजी कंपनी को मिले बड़े ऑर्डर के बाद आई है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

क्या है डिटेल

कंपनी को आईआरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड से मुंबई मेट्रो लाइन-6 (स्वामी समर्थ नगर से विक्रोली – EEH) प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है। यह प्रोजेक्ट MMRDA के तहत बनाया जा रहा है। इस कॉन्ट्रैक्ट में पावर सप्लाई सिस्टम, ट्रैक्शन, ईएंडएम वर्क, लिफ्ट और एस्केलेटर का डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है। साथ ही 2 साल की डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड के बाद 5 साल का मेंटेनेंस भी कंपनी ही करेगी। इस पूरे ऑर्डर की कुल वैल्यू करीब 507 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिसमें 485.67 करोड़ रुपये और 2.67 मिलियन यूरो शामिल हैं।

प्रोजेक्ट के बारे में

यह प्रोजेक्ट 104 हफ्तों में डिजाइन और बिल्ड फेज में पूरा किया जाएगा, जिसके बाद लंबे समय तक मेंटेनेंस से कंपनी को नियमित आय मिलती रहेगी। इस बड़े घरेलू ऑर्डर से यूनिवास्तु इंडिया की ऑर्डर बुक में मजबूत इजाफा हुआ है और मेट्रो रेल इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट में कंपनी की पकड़ और मजबूत हुई है। शहरी ट्रांजिट प्रोजेक्ट्स में कंपनी की मौजूदगी अब और बढ़ने की उम्मीद है।

कंपनी के पास कुल ऑर्डर

Q3 FY26 तक कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 1,053 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। इसमें करीब 900 करोड़ रुपये का ऑर्डर स्टैंडअलोन बिजनेस से और लगभग 150 करोड़ रुपये सहायक कंपनियों से है। मैनेजमेंट के मुताबिक लगभग 100 फीसदी ऑर्डर सीधे या परोक्ष रूप से सरकारी प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं। अकेले एलएंडटी जैसे बड़े क्लाइंट से 400 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर हैं, जो अंततः सरकारी प्रोजेक्ट्स से ही जुड़े हुए हैं। इससे कंपनी को पब्लिक सेक्टर प्रोजेक्ट्स में स्थिरता और भरोसा मिलता है।

दिसंबर तिमाही के नतीजे

वित्तीय मोर्चे पर भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा है। Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 56.16 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 41.99 करोड़ रुपये से करीब 34 फीसदी ज्यादा है। वहीं नेट प्रॉफिट 6.03 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर करीब 19 फीसदी बढ़ा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर भी मुनाफे में 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लगातार बढ़ती आय और मजबूत ऑर्डर बुक को देखते हुए निवेशक इस स्टॉक पर नजर बनाए हुए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN