Home टेक न्यूज़ ₹3000 सस्ते मिलेंगे Galaxy A57, A37 5G फोन, साथ में ₹3000 का...

₹3000 सस्ते मिलेंगे Galaxy A57, A37 5G फोन, साथ में ₹3000 का अपग्रेड बोनस भी

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung ने Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G के लिए भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। ग्राहक 3,000 रुपये कैशबैक, बिना किसी डाउन पेमेंट के 24 महीने का जीरो-इंटरेस्ट EMI प्लान या 3,000 रुपये का अपग्रेड बोनस जैसे ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।

Samsung ने Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G के लिए भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन को बुधवार को लॉन्च किया गया था। Galaxy A सीरीज के इन नए फोन में 6.7-इंच का फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। ये फोन Exynos चिपसेट पर चलते हैं। इनमें 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है और ये Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलते हैं। सैमसंग खरीदारों को कैशबैक, जीरो-इंटरेस्ट EMI और अपग्रेड बोनस जैसे फायदे भी दे रहा है। चलिए डिटेल में जानते हैं काीमत और ऑफर्स के बारे में सबकुछ…

इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत

भारत में, Samsung Galaxy A57 5G के 8GB+256GB मॉडल की कीमत 56,999 रुपये और 12GB मेमोरी वेरिएंट की कीमत 62,499 रुपये है। वहीं, Samsung Galaxy A37 5G के 8GB+128GB मॉडल की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है, 8GB+256GB मॉडल की कीमत 47,499 रुपये और 12GB+256GB मॉडल की कीमत 52,499 रुपये है।

गैलेक्सी A57 5G और गैलेक्सी A37 5G रिटेल स्टोर्स, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स, सैमसंग इंडिया की वेबसाइट और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। फोन ही फोन फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी ने फोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स की घोषणा कर दी है। ग्राहक 3,000 रुपये का बैंक या UPI कैशबैक, बिना किसी डाउन पेमेंट के 24 महीने का जीरो-इंटरेस्ट EMI प्लान, या 3,000 रुपये का अपग्रेड बोनस जैसे ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी A57 5G ऑसम नेवी, ऑसम आइसीब्लू और ऑसम लिलाक फिनिश में आता है। दूसरी ओर, गैलेक्सी A37 5G ऑसम लैवेंडर, ऑसम चारकोल और ऑसम ग्रेग्रीन कलर में उपलब्ध है। ये फोन अब अमेजन पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं, और इनकी डिलीवरी 2 अप्रैल से शुरू होने वाली है।

गैलेक्सी A57 5G और गैलेक्सी A37 5G की खासियत

सैमसंग गैलेक्सी A57 5G और गैलेक्सी A37 5G में 6.7-इंच का फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है। Galaxy A57 5G में Exynos 1680 चिपसेट लगा है, जबकि Galaxy A37 5G Exynos 1480 चिपसेट पर चलता है। दोनों फोन 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज को सपोर्ट करते हैं। ये फोन Android 16 पर बेस्ड वन यूआई 8.5 के साथ आते हैं। दोनों ही फोन लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आते हैं। कंपनी का कहना है कि ये दोनों फोन छह ओएस अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है। इनमें सैमसंग बिक्सबी, जेमिनी और परप्लेक्सिटी जैसे AI-बेस्ड टूल्स भी दिए गए हैं।

कैमरे की बात करें तो, गैलेक्सी A57 5G और गैलेक्सी A37 5G दोनों में 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है। गैलेक्सी A57 5G में 12-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड लेंस और 5-मेगापिक्सेल का मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं, गैलेक्सी A37 5G में 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड लेंस और 5-मेगापिक्सेल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, दोनों फोन में 12-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है।

दोनों में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो सुपर फास्ट चार्जिंग 2.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि यह टेक्नोलॉजी इन हैंडसेट्स को लगभग 30 मिनट में जीरो से 60 फीसदी तक चार्ज कर देती है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए ये फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है और सिक्योरिटी के लिए ये फोन सैमसंग के Knox Vault फीचर से लैस हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN