Home व्यापार समाचार ₹28 के शेयर को खरीदने की लूट, इस खबर का असर, विजय...

₹28 के शेयर को खरीदने की लूट, इस खबर का असर, विजय केडिया के पास भी हैं 1 करोड़ शेयर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत जीएसटी सहित ₹910.08 करोड़ है। यह ऑर्डर कंपनी के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे उसकी ऑर्डर बुक और मजबूत होगी और पहाड़ी राज्यों में उसकी मौजूदगी भी बढ़ेगी। बता दें कि शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पास कंपनी के 1,00,25,099 शेयर हैं।

Patel Engineering Limited Share: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की दिग्गज कंपनी पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड को बड़ी कामयाबी मिली है। कंपनी को हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड की ओर से रेनुकाजी बांध परियोजना (पैकेज-1) के लिए सबसे कम बोलीदाता (L1) घोषित किया गया है। इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत जीएसटी सहित ₹910.08 करोड़ है। यह ऑर्डर कंपनी के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे उसकी ऑर्डर बुक और मजबूत होगी और पहाड़ी राज्यों में उसकी मौजूदगी भी बढ़ेगी। बता दें कि शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पास कंपनी के 1,00,25,099 शेयर हैं।

क्या है डिटेल

यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की रेनुका तहसील के ददाहू गांव में बनाई जाएगी। कंपनी को इस पूरे काम को 30 महीनों के भीतर पूरा करना है। प्रोजेक्ट के तहत तीन बड़े डायवर्जन टनल बनाए जाएंगे, जिनका व्यास 9.5 मीटर होगा। इन टनलों की लंबाई क्रमशः 1,379 मीटर, 1,468 मीटर और 1,590 मीटर रहेगी। इसके अलावा तीन इनलेट और आउटलेट पोर्टल का निर्माण, करीब 6 किलोमीटर लंबी पहुंच सड़कें (एक्सेस रोड) तैयार करना, हाइड्रो-मैकेनिकल गेट्स की स्थापना और जरूरी इंस्ट्रूमेंटेशन कार्य भी शामिल हैं, ताकि बांध सुरक्षित और प्रभावी तरीके से काम कर सके।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने साफ किया है कि यह कॉन्ट्रैक्ट एक घरेलू सरकारी इकाई से मिला है और यह किसी भी तरह का रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं है। साथ ही कंपनी के प्रमोटर्स का अवॉर्डिंग अथॉरिटी में कोई हित नहीं है। यानी पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हुई है। बाजार के जानकारों का मानना है कि इस तरह के बड़े सरकारी प्रोजेक्ट से कंपनी की साख और मजबूत होती है और भविष्य में भी ऐसे प्रोजेक्ट मिलने की संभावनाएं बढ़ती हैं।

कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर कविता शिरवाइकर ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि रेनुकाजी डैम प्रोजेक्ट के लिए L1 घोषित होना इस बात का प्रमाण है कि कंपनी बड़े और जटिल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट सतत जल प्रबंधन और जलविद्युत विकास के क्षेत्र में कंपनी की भूमिका को और मजबूत करेगा। गौरतलब है कि 1949 में स्थापित पटेल इंजीनियरिंग अब तक 85 से अधिक बांध, 40 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट और 300 किलोमीटर से ज्यादा टनलिंग का काम कर चुकी है।

शेयरों के हाल

इस बड़ी खबर का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला। दोपहर में कारोबार के दौरान एनएसई पर कंपनी का शेयर 3.30 फीसदी की बढ़त के साथ ₹28.14 पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान शेयर ने ₹28.50 का इंट्राडे हाई भी छुआ। निवेशकों को उम्मीद है कि इतने बड़े ऑर्डर से कंपनी की आमदनी और मुनाफे पर सकारात्मक असर पड़ेगा, जिससे आगे भी शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN