Source :- LIVE HINDUSTAN
शेयर ने आज सुबह ₹21.60 पर ओपनिंग की, जबकि सोमवार को यह ₹20.58 पर बंद हुआ था। खास बात यह है कि 28 जनवरी से कंपनी के शेयर में लगभग हर सत्र में करीब 5% की तेजी दर्ज की जा रही है, जिससे निवेशकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
Silverline Technologies Share: सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कमजोर बाजार माहौल के बावजूद कंपनी का शेयर करीब 5% चढ़कर अपर सर्किट पर पहुंच गया। 24 फरवरी को जहां भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट रही, वहीं यह आईटी स्टॉक मजबूती से हरे निशान में कारोबार करता दिखा। शेयर ने आज सुबह ₹21.60 पर ओपनिंग की, जबकि सोमवार को यह ₹20.58 पर बंद हुआ था। खास बात यह है कि 28 जनवरी से कंपनी के शेयर में लगभग हर सत्र में करीब 5% की तेजी दर्ज की जा रही है, जिससे निवेशकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
शेयरों में तेजी की वजह
इस तेजी की बड़ी वजह कंपनी का नया ऐलान है। सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने अपने Silver AI प्लेटफॉर्म पर ‘AI Studio’ नाम का नया फीचर जोड़ा है। यह फीचर यूजर्स को उनके दिए गए प्रॉम्प्ट के आधार पर प्रोफेशनल क्वालिटी की इमेज बनाने की सुविधा देता है। कंपनी के मुताबिक, AI Studio को खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह कम क्षमता वाले GPU सिस्टम पर भी आसानी से काम कर सके। यानी छोटे बिजनेस और लोकल डिप्लॉयमेंट करने वाले यूजर्स भी कम खर्च में एआई आधारित क्रिएटिव टूल का फायदा उठा सकेंगे।
कंपनी ने यह भी बताया कि AI Studio को शुरुआती तीन महीने तक मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद इसे पेड सिल्वर AI चैटबॉट वर्जन के साथ एक वैकल्पिक पेड ऐड-ऑन के रूप में लॉन्च किया जाएगा। प्रस्तावित कीमत ₹249 प्रति माह रखी गई है, हालांकि टैक्स समेत अंतिम कीमत लॉन्च के समय तय होगी। कंपनी का मानना है कि इस नए फीचर से यूजर एंगेजमेंट बढ़ेगा और उसकी एआई आधारित कमाई की रणनीति को मजबूती मिलेगी। कंपनी आगे भी यूजर अपनाने के आंकड़ों और कमर्शियल परफॉर्मेंस पर नजर रखेगी।
शेयरों के हाल
अगर शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज ने लंबे समय के साथ-साथ शॉर्ट टर्म निवेशकों को भी शानदार रिटर्न दिया है। सिर्फ एक महीने में शेयर करीब 176% उछला है, जबकि साल 2026 की शुरुआत से अब तक यानी YTD आधार पर इसमें लगभग 150% की तेजी आ चुकी है। बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद पिछले छह महीनों में यह स्टॉक 86.53% चढ़ा है और एक साल में करीब 77% का रिटर्न दे चुका है। यह आंकड़े इसे हाल के समय का चर्चित टेक स्टॉक बना रहे हैं।
अगस्त 2024 में हुई थी लिस्टिंग
बता दें कि अगस्त 2024 में लिस्टिंग के बाद से यह शेयर करीब 500% तक उछल चुका है। यानी जिन निवेशकों ने शुरुआती दौर में भरोसा जताया, उनकी पूंजी कई गुना बढ़ चुकी है। बाजार में गिरावट के बीच भी इस तरह की तेजी दिखाती है कि निवेशक कंपनी की एआई रणनीति और भविष्य की संभावनाओं को लेकर काफी आशावादी हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी तेज रैली के बाद निवेशकों को सतर्क रहकर ही फैसले लेने चाहिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



