Home व्यापार समाचार ₹180 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही भागा ये रेलवे स्टॉक, निवेशकों के...

₹180 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही भागा ये रेलवे स्टॉक, निवेशकों के लिए बन सकता है मौका!

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

HBL इंजीनियरिंग लिमिटेड को बनारस लोकोमोटिव वर्क्स से ₹179.79 करोड़ का KAVACH सिस्टम ऑर्डर मिला है, जिसके बाद स्टॉक में हल्की तेजी देखने को मिली। KAVACH रेलवे सुरक्षा के लिए एक अहम तकनीक है, जिससे कंपनी की ग्रोथ और ऑर्डर बुक मजबूत होने की उम्मीद है।

रेलवे सेक्टर से जुड़ी एक खबर ने शेयर बाजार में हलचल पैदा कर दी है। अब एचबीएल इंजीनियरिंग लिमिटेड (HBL Engineering Limited) का स्टॉक चर्चा में है, क्योंकि कंपनी को ₹180 करोड़ के करीब का बड़ा ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद निवेशकों की नजरें इस स्टॉक पर टिक गई हैं। 2 अप्रैल 2026 को इसके शेयर में तेजी देखने को मिली है। आइए जरा विस्तार से जानते हैं।

एचबीएल इंजीनियरिंग (HBL Engineering) को बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (Banaras Locomotive Works) से ₹179.79 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर KAVACH सिस्टम से जुड़ा है, जो भारतीय रेलवे की सुरक्षा बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी KAVACH उपकरण सप्लाई करेगी। इसके अलावा टेस्टिंग और इंस्टॉलेशन भी करेगी। प्रोजेक्ट की डेडलाइन फरवरी 2027 तय की गई है।

क्या है KAVACH सिस्टम?

KAVACH सिस्टम एक ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम है, जो ट्रेन टक्कर को रोकता है और ड्राइवर को अलर्ट देता है। यह सिस्टम जरूरत पड़ने पर ट्रेन को खुद रोक देता है, यानी कि ये फीचर बिल्कुल लग्जरी कारों में मिलने वाले ADAS फीचर की तरह काम करेगा, जो ट्रेन से यात्रा करने वाले पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए गेमचेंजर माना जा रहा है।

शेयर में क्या हुआ असर?

ऑर्डर मिलने के बाद स्टॉक ₹668 तक पहुंच (इंट्राडे हाई) गया। इसमें करीब 1% की तेजी देखने को मिली। हालांकि, बाद में थोड़ी मुनाफावसूली भी देखी गई, लेकिन स्टॉक अभी भी निवेशकों के रडार पर है।

कंपनी की ग्रोथ कैसी है?

एचबीएल इंजीनियरिंग (HBL Engineering) के प्रदर्शन की बात करें तो अभी कंपनी की ग्रोथ स्ट्रॉन्ग है। रेवेन्यू की बात करें तो यह वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 451 करोड़ रुपये था, जो बढ़कर वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 874 करोड़ रुपये हो गया है। यह 93.79 प्रतिशत की वृद्धि है।

कंपनी के नेट प्रॉफिट में 238.46 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 65 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 220 करोड़ रुपये हो गया है, यानी कंपनी तेजी से ग्रोथ मोड में है।

ऑर्डर बुक क्यों है अहम?

कंपनी का ऑर्डर बुक करीब ₹2,999 करोड़ है। हाल ही में ₹1,375 करोड़ के नए ऑर्डर भी मिले हैं। इसका मतलब है कि आने वाले समय में कंपनी की कमाई का विजिबिलिटी मजबूत है। रेलवे से जुड़े प्रोजेक्ट्स में लगातार बढ़त हो रही और सरकार का फोकस सेफ्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर है, जिससे KAVACH जैसे सिस्टम की डिमांड बढ़ने की संभावना है, जो इसके निवेशकों को अच्छा संकेत देता है।

HBL Engineering को मिला यह बड़ा ऑर्डर कंपनी के लिए एक मजबूत ग्रोथ सिग्नल है। रेलवे सेफ्टी टेक्नोलॉजी में बढ़ती डिमांड के चलते यह स्टॉक आगे भी चर्चा में रह सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN