Source :- LIVE HINDUSTAN
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है। सोमवार को ₹1,29,595 प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे लो छूने के बाद MCX गोल्ड ने जबरदस्त रिकवरी दिखाई है।
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है। सोमवार को ₹1,29,595 प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे लो छूने के बाद MCX गोल्ड ने जबरदस्त रिकवरी दिखाई है। मंगलवार से शुरू हुई तेजी बुधवार को भी जारी रही और सोना ₹1,44,570 प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। यानी सिर्फ दो दिनों में करीब ₹15,000 की बढ़त दर्ज की गई है, जिसने निवेशकों का ध्यान फिर से गोल्ड की ओर खींच लिया है।
क्या है डिटेल
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिका-ईरान संघर्ष में तनाव कम होने के संकेत हैं। इससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जो सोमवार को $100 प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, वह अब गिरकर करीब $86.60 पर आ गई है। तेल सस्ता होने से महंगाई का दबाव कम हुआ है और इससे उम्मीद बढ़ी है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व आगे चलकर ब्याज दरों में कटौती कर सकता है—जो सोने के लिए सकारात्मक माना जाता है।
इसके अलावा, कमजोर अमेरिकी डॉलर और कम होती महंगाई की चिंता ने भी सोने को सपोर्ट दिया है। जब ब्याज दरें कम रहने की उम्मीद होती है, तो निवेशक गोल्ड जैसे गैर-लाभदायक परिसंपत्तियां की तरफ रुख करते हैं। यही वजह है कि हाल के दिनों में सोने और चांदी दोनों में खरीदारी बढ़ी है और कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
ग्लोबल मार्केट में दाम
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो कॉमेक्स गोल्ड फिलहाल $4,500 से $4,600 के दायरे में ट्रेड कर रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर कीमतें $4,750 के ऊपर टिकती हैं, तो यह $4,850 तक जा सकती हैं। वहीं नीचे की तरफ $4,500 का स्तर काफी अहम सपोर्ट माना जा रहा है। इसके नीचे गिरावट आने पर सोना $4,360–$4,400 तक फिसल सकता है।
घरेलू बाजार में MCX गोल्ड ₹1,43,000 से ₹1,45,000 के दायरे में बना हुआ है। ऊपर की तरफ ₹1,48,000 का स्तर अहम रेसिस्टेंस है। अगर यह स्तर टूटता है, तो कीमतें ₹1,55,000 से ₹1,57,000 तक जा सकती हैं। वहीं नीचे की तरफ ₹1,37,000–₹1,40,000 का जोन मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है, जिसके टूटने पर मुनाफावसूली बढ़ सकती है।
कुल मिलाकर, एक्सपर्ट्स फिलहाल “buy on dips” की रणनीति अपनाने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि, उनका यह भी मानना है कि सोना और चांदी अभी अपने पुराने हाई को तोड़ने में संघर्ष कर सकते हैं। मजबूत डॉलर और ग्लोबल अनिश्चितता के बीच आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन लॉन्ग टर्म में गोल्ड की चमक बरकरार रहने की उम्मीद है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



